World Cup 2023: टीम इंडिया को जिताने के लिए हवन पूजन, बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर दुआ कर रहे लोग
World Cup 2023: रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद, गुजरात) में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला होने वाला है। भारत और अस्ट्रेलिया की टीम के बीच होने वाले दिलचस्प मुकाबले के बीच, क्रिकेट प्रेमी भारत को विश्व कप जिताने के लिए जतन कर रहे हैं।
देश भर में टीम इंडिया की जीत के लिए हवन पूजन और दुआओं का दौर जारी है। इसी क्रम में बिहार के विभिन्न ज़िलों में भी भारत को जिताने के लिए पूजा हवन की जा रही है। लोग दुआएं कर रहे हैं कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतकर देश के खाते में एक और रिकॉर्ड दर्ज करे।

बिहार के रोहतास ज़िले में भी इंडिया को जिताने के लिए हवन पूजन किया गया। बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर लोगों ने भारत की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना और दुआएं मांगी। बिक्रमगंज के डिवाइन पब्लिक स्कूल परिसर में हवन पूजन कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए। वहीं पूरी आस्था के साथ हवन पूजन कराया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि टीम इडिया एक बार फिर से विश्व विजेता बनने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम की जीत में कोई बाधा नहीं आए, इसलिए पूजा-अर्चना और हवन कर रहे हैं।
हिंदुस्तानी क्रिकेट टीम जीत के साथ ही पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजाएगी। आस्ट्रेलिया को हराकर इंडिया विश्व विजेता बनेगा और एक बार फिर से इंडिया के नाम क्रिकेट के बादशाह का टैग जुड़ेगा। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि टीम इंडिया के जीतने तक हवन-पूजन का सिलसिला जारी रहेगा।
इंडियन क्रिकेट टीम को जिताने के लिए भगवान से दुआएं मांग रहे हैं। भारत वर्ल्ड कप पर क़ब्ज़ा जमाये इसलिए ही उत्साह और उमंग के साथ हवन पूजन कर रहे हैं। हवन पूजन कराने का सिर्फ यही मकसद है कि किसी भी तरह टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीते।












Click it and Unblock the Notifications