बिहार न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

बिहार को आर्थिक प्रगति पर बढ़ाने के लिए महिलाओं का भूमिका अहम है- नीतीश कुमार

Google Oneindia News

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश जो आर्थिक क्षेत्र में तरक्की कर रहा है वो महिलाओं की वजह से है। महिलाओं का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है। आपको बता दें कि नीतीश कुमार पूर्णिया जिले के गंगा प्रसाद उच्च विद्यालय दमगाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'जीविका' समूहों के कारण ही महिलाएं काफी जागृत और प्रेरित हो रही हैं।

Nitish Kumar

1 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हुई हैं 'जीविका' समूह से

नीतीश कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के मामले में बिहार अन्य राज्यों से काफी पिछड़ा हुआ था, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। 'जीविका' समूह के तरीके को अपनाते हुए केंद्र ने पूरे प्रदेश में 'आजीविका' कार्यक्रम लागू किया। 'जीविका' समूहों से एक करोड़ 20 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित था, आज इससे ज्यादा महिलाएं 'जीविका' समूहों से जुड़कर काम कर रही हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कोई बड़ा उद्योग नहीं है, फिर भी राज्य आर्थिक प्रगति कर रहा है और प्रति पूंजी आय लगातार बढ़ रही है। इसका श्रेय आप जैसे लोगों को जाता है।"

युवाओं को प्रेरित करें महिलाएं- नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि आपकी सफलता आपके उच्च स्तर के सामाजिक जागरूकता का प्रमाण है। कृपया इसे अपनी युवा पीढ़ी को दें ताकि वे गुमराह न हों और सही रास्ता चुनें। मैं किसी के समर्थन या विरोध के संदर्भ में सही रास्ते की बात नहीं करता। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उत्प्रेरक रही है और इस दिशा में काम कर रहे हैं।

Comments
English summary
Women's role played important in Bihar economic progress
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X