रुक्मिणी के आगे कमजोर पड़ी असहनीय प्रसव पीड़ा, बच्चे को जन्म देने के बाद परीक्षा देने पहुंची मां

बिहार के बांका जिले की रुक्मिणी ने अपनी बोर्ड परीक्षा वाले दिन बच्चे को जन्म दिया और तीन घंटे बाद एग्जाम सेंटर पर पहुंचकर विज्ञान का पेपर भी दिया।

bihar board exam

Bihar News: अगर आप छात्र हैं, और बोर्ड परीक्षा लिखना आपको मुसीबत के जैसा लगता है, तब बिहार के बांका जिले की रुक्मिणी की कहानी आपमें एक नई ऊर्जा का संचार कर देगी। एक 24 वर्षीय महिला परीक्षा से पहले एम्बुलेंस से अस्पताल जाती है, जहां वो एक बच्चे को जन्म देती है, फिर महज तीन घंटे बाद वापस लौटती है, और एग्जाम सेंटर पर पहुंचकर बोर्ड परीक्षा में शामिल होती है। इस दौरान रुक्मिणी कुमारी ने जिस दर्द का सामना किया होगा, उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

परीक्षा के लिए दिया दृढ़ साहस का परिचय
दरअसल, ये मामला बिहार के बांका जिले का है, जहां की रुक्मिणी ने बुधवार को परीक्षा के लिए यह सराहनीय कदम उठाया। महिला एक अच्छी नौकरी हासिल करने के लिए शुरू से ही अपनी शिक्षा पूरी करने को लेकर प्रयासरत थी, और जब समय आया तब वह गर्भवती थी, अब वो जिंदगी के उस पड़ाव पर पहुंच चुकी थी, जहां दोनों ही चीजें उसके लिए महत्वपूर्ण थीं, लेकिन महिला ने अपने दृढ़ साहस का परिचय दिया और बच्चे को जन्म देने के बाद निर्धारित समय से पहले परीक्षा हॉल भी पहुंच गई।

परीक्षा से एक पहले ही होने लगी थी प्रसव पीड़ा
परीक्षा से एक दिन पहले ही रुक्मिणी को प्रसव पीड़ा होने लगी थी, वो चाहती तो परीक्षा छोड़ भी सकती थी, और बहुत महिलाओं ने ऐसा किया भी होगा, लेकिन रुक्मिणी ने अगले दिन विज्ञान की परीक्षा देने का निर्णय लिया साथ ही परिवार और अधिकारियों को सूचित किया। जब वह केंद्र में आई तो उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी। जब दर्द असहनीय हो गया, तो उसने अधिकारियों को सूचित किया और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। इसके बाद, रुक्मिणी ने स्वास्थ्य और शिक्षा अधिकारियों से उसे परीक्षा में बैठने देने का अनुरोध किया, जिसे जल्दबाजी में मंजूर कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान पार्टनर से बात करने पर कम होता है तनाव, इन टिप्स को भी करें फॉलो

{document1}

शिक्षा अधिकारी ने की प्रशंसा
बच्चे को जन्म देने से एक दिन पहले रुक्मिणी ने मंगलवार को बिहार बोर्ड की गणित की परीक्षा दी थी और रात में उसे प्रसव पीड़ा हुई। बांका के कटोरिया प्रखंड स्थित अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय की छात्रा का रुक्मिणी एग्जाम सेंटर स्थानीय एमएमकेजी इंटर कॉलेज में था। इस संबंध में अस्पताल के डॉ. भोलानाथ ने बताया कि, आपातकालीन कॉल आने के तुरंत बाद लेबर रूम को तैयार रखा गया था. उन्होंने कहा कि यह नॉर्मल डिलीवरी थी। बांका के शिक्षा अधिकारी पवन कुमार ने महिला के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि, रुक्मिणी ने कठिन समय में भी शिक्षा के महत्व पर एक उदाहरण स्थापित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+