Bihar Police Bribe News: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाई महिला दारोगा, विजिलेंस टीम को भी घूस देने की कोशिश

Bihar Police Bribe News: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर खाकी के दामन पर दाग़ लगा है, जहां विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को एक महिला सब-इंस्पेक्टर को रिश्तवत लेते गिरफ्तार किया है। वैशाली में एक केस से जुड़े व्यक्ति से पूनम कुमारी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस टीम को कई दिनों से पूनम कुमारी के रिश्वतखोरी में शामिल होने की सूचना मिल रही थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने छापेमारी की और औद्योगिक थाना क्षेत्र के चाणक्य कॉलोनी से गिरफ्तार किया, उसके पास से पैसे भी बरामद हुए।

Bihar Police Bribe News

पूनम कुमारी रंगे हाथों पकड़े जाने के बावजूद खुद को निर्दोष बता रही थी, लेकिन टीम ने एक न सुनी और उसे गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि पूनम कुमारी को इससे पहले तब निलंबित किया गया था, जब करीब एक साल पहले रिश्वत मांगने का उनका एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था।

आरोपी महिला उस समय महनार में तैनात थीं। ऑडियो लीक होने के बाद तत्कालीन एसपी रवि रंजन कुमार ने उन्हें ड्यूटी से निलंबित कर दिया था। पूनम कुमारी की गिरफ़्तारी का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें विजिलेंस टीम को उन्हें ले जाते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई दे रहा है, "वह एक सब-इंस्पेक्टर है और उसने 10,000 रुपये की रिश्वत ली है।" इस दौरान पूनम कुमारी ने उनसे जाने देने की विनती की और जोर देकर कहा कि उसने कोई रिश्वत नहीं ली है।

सतर्कता दल ने यह भी बताया कि पूनम कुमारी ने गिरफ्तारी के दौरान उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की। निर्दोष होने के उसके दावों और अधिकारियों से बातचीत करने की कोशिश के बावजूद, उन्होंने पूनम की एक ना सुनी और उसे हिरासत में ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+