Muzaffarpur News: बंदूक की नोक पर महिला से दरिंदगी!, चीखने पर जमा हुए ग्रामीण, फिर जानिए क्या हुआ?
Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक ख़बर सामने आई है, जहां बंदूक की नोक पर महिला से दरिंदगी की कोशिश की गई है। मनचलों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला
मुजफ्फरपुर जिला के ब्रह्मपुरा का यह पूरा मामला है, जहां के एक मोहल्ले की महिला दूध लेने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान मनचलों ने उसका हाथ पकड़ा और कमरे में घसीट लिया। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ करे हुए कपड़े भी फाड़ने लगे।

महिला ने जब विरोध किया तो मनचलों ने पिस्टल निकाला और जान से मारने की धमकी देने लगा। तमंचा देख महिला डर गई, आरोपी को धक्का देकर भागने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान आरोपी महिला पर रॉड से हमला कर दिया। सिर पर वार की वजह से खून निकलने लगा।
पीड़िता के चीखने पर स्थानीय लोग जुटने लगे, ग्रामीणों को आता देख आरोपी ने महिला के नाज़ुक अंग पर लात मारी और फरार हो गया। महिला बेहोश हो गई, लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
महिला से दरिंदगी मामले में ब्रह्मपुरा थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज ली गई है। मामले में तफ्तीश की जा रही है, जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले मं पीड़िता ने महिला ने चार नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों में काफी रोष है, उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसे में समाज की महिलाएं कैसे खुद को सुरक्षित महसूस कर पाएंगी। घर से बाहर निकलते ही अपराधी कांड कर देते हैं। इससे तो यही लगता है कि प्रदेश में माफियाओं का राज चल रहा है। पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications