Video: 'ठोक के कहिए कि हमको मुख्यमंत्री बनना है', क्या चिराग होंगे NDA का CM चेहरा? तेजस्वी के बयान से हलचल

Tejashwi Yadav Chirag Paswan: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चिराग पासवान NDA में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन खुलकर पत्ते खोलने से बच रहे हैं। कभी धीमी आवाज में कहते हैं कि "नीतीश कुमार ही NDA का चेहरा होंगे", तो कभी इशारों में बोल जाते हैं कि "बिहार उन्हें बुला रहा है।"

सवाल यह है कि क्या चिराग सिर्फ बिहार से चुनाव लड़ने का ऐलान कर किसी मंत्री पद पर संतुष्ट हो जाएंगे, या फिर उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं इससे कहीं बड़ी हैं? इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीधी चुनौती देते हुए कहा है-"अगर चिराग पासवान वाकई मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं, तो खुलकर सामने क्यों नहीं आते?"

Tejashwi Yadav Chirag Paswan

'ठोक के कहिए कि हमको मुख्यमंत्री बनना है'

बिहार की राजनीति में चिराग पासवान की स्थिति को लेकर तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दे दिया है। तेजस्वी यादव ने बिहारी स्टाइल में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ-साफ कहा है कि 'अगर चिराग पासवान को बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा बनना है तो...'ठोक के कहिए कि हमको मुख्यमंत्री बनना है। ये केकिया-केकिया (रोंदू भाषा) के क्या कहते रहे हैं। बार-बार बोलते है, हमको बिहार बुला रहा है, तो क्या इतने सालों से आपको बिहार नहीं बुला रहा था।'

यह बयानबाजी अब बिहार की राजनीति में नई हलचल मचा रही है। सोशल मीडिया पर बातें हो रही है कि क्या चिराग को NDA सीएम चेहरा बनाएगी। लेकिन ये अभी मात्र चर्चा ही है। अमित शाह से लेकर राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेता कह चुके हैं कि बिहार में NDA सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी।

तेजस्वी यादव ने पूछा- सांसद बनकर चिराग ने बिहार के लिए किया ही क्या है?

तेजस्वी यादव ने कहा, ''चिराग पासवान को बिहार की जनता से तीन बार जिताकर सांसद बनाया है। वो जमुई सांसद रह चुके हैं, तो वहां के लिए वो क्या किए? सांसद रहते हुए, वो एक पार्टी का दफ्तर नहीं खोल पाए। अब कहते हैं कि हमको बिहार के लिए काम करना है, तो सालों से क्यों नहीं किए, सिर्फ कहने से नहीं होगा, वो रहेंगे दिल्ली में और बात करेंगे बिहार की तो कैसे काम होगा।''

तेजस्वी यादव ने कहा- चिराग पासवान कर लें जल्दी शादी!

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि वो चाहते हैं कि चिराग पासवान जल्द से जल्द शादी कर लें और ज्यादा से ज्यादा वक्त बिहार में बिताएं। तेजस्वी ने कहा, ''चिराग पासवान मेरे बड़े भाई की तरह हैं और जब हम छोटे-छोटे भाई के संतान हो गए तो उनको भी शादी कर लेनी चाहिए।''

तेजस्वी यादव बोले- नीतीश जी कमजोर हो गए हैं, इसलिए मोदी जी का पैर छू रहें है

तेजस्वी यादव ने ख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'नीतीश जी अब इतने कमजोर हो चुके हैं कि मोदी जी का पैर छूने पर मजबूर हो गए हैं।'

तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा, "इस सरकार के पास कोई विजन नहीं है, सिर्फ नकल करने की आदत है। अब जनता को तय करना होगा कि उन्हें 'ओरिजिनल सीएम' चाहिए या 'डुप्लीकेट सीएम'। हमने जो वादे किए थे, उनमें से अधिकतर 17 महीने में पूरे किए। इसके उलट मेरे चाचा नीतीश जी आज अचेत अवस्था में हैं और उन्हें दो लोगों ने थाम रखा है- अमित शाह और नरेंद्र मोदी।"

अमित शाह को बताया 'नालायक'

तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह को "नालायक" करार दिया और कहा कि "अगर हमारी देशभक्ति पर सवाल उठाया गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे और बीजेपी वालों को करारा जवाब देंगे।"

पीएम मोदी की मां के खिलाफ दिए गए विवादित बयानों पर सफाई देते हुए तेजस्वी ने कहा कि "हम प्रधानमंत्री की मां का पूरा सम्मान करते हैं।"

ओवैसी और प्रशांत किशोर पर बयान

तेजस्वी यादव से जब ओवैसी के संभावित गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक प्रस्ताव उनके पास नहीं आया है। अगर भविष्य में कुछ आता है, तो गठबंधन इस पर विचार करेगा। वहीं, प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि "लालू और तेजस्वी को गाली दिए बिना उनकी राजनीति चल ही नहीं सकती।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+