पत्नी ने की हैवानियत की हद पार, पति को पहले पीटा फिर उसके नाक और मुंह में भर दिया फेविकोल और...

गया। बिहार के गया जिले में विभत्स घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पिता, भाई और प्रेमी के साथ मिलकर पति को पीट-पीट कर हर जगह से तोड़ दिया फिर जब उसकी सांसें नहीं थमी तो बेटे के सामने ही उसके बाप के नाक, मुंह और आंखे में फेविकोल भर दिया। इसके बाद जब पति ने दम तोड़ दिया तो उसके शव पर नमक रगड़कर बोरे में भर दिया।

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने किया खुलासा

पति का बस इतना कसूर था कि उसने अपने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पिछले साल पकड़ लिया था। तभी से महिला साजिश करती रही और 21 जनवरी को हत्या कर दी। शराब की होम डिलीवरी करने वालों की ताक में खड़ी पुलिस को गुरुवार की रात बोरे में शव मिला तब जाकर खुलासा हुआ।

पति के मुंह में भर दिया फेविकोल

पति के मुंह में भर दिया फेविकोल

मुन्ना साव की हत्या उसकी पत्नी, सास-ससुर और एक युवक ने की है। इस बात को एसएसपी आदित्य कुमार के सामने आरोपितों ने कबूल किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि पहले मुन्ना साव को झांसे में लिया और अपने ही घर के कमरे में कैद कर उसकी निर्ममता से पिटाई की। पिटाई से अधमरा होने के बाद उसके नाक और मुंह में जबरन फेविकोल भर दिया।

तस्करों को पकड़ने के लिए तैनात पुलिस ने पकड़ी

तस्करों को पकड़ने के लिए तैनात पुलिस ने पकड़ी

इससे उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। फिर उसके शव के ऊपर नमक छिड़क दिया और बोरे में भर दिया। लाश को जलाने के लिए पेट्रोल खरीद कर रात के अंधेरे में बाइक से निकल पड़ा तभी रास्ते में पुलिस ने पकड़ा तो मामले का खुलासा हो गया।

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया था

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया था

मुन्ना साव की हत्या करने वाली उसकी पत्नी ने बताया कि वह कॉलेज के दिनों से ही किसी और लड़के से प्रेम करती थी। बीते साल उसके पति ने उन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने बताया कि उसके मां-बाप भी चाहते थे कि मुन्ना को रास्ते से हटा कर अपनी बेटी की शादी उसकी पहली प्रेमी से करा दें। इस हत्या में उसका साथ उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त ने भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+