तेज प्रताप का इंटरव्यू लेने से पहले ही कथित पत्रकार क्यों हुआ रफ़ूचक्कर, जानिए क्या है असल कहानी ?
तेज प्रताप यादव का कथित पत्रकार के स्टिंग वाला वीडियों तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह चर्चा का विषय़ बना हुआ है कि आखिर तेजप्रताप का इंटरव्यू लिए बिना ही कथित पत्रकार रफ़ूचक्कर क्यों हो गया।
पटना, 28 अप्रैल 2022। तेज प्रताप यादव का कथित पत्रकार के स्टिंग वाला वीडियों तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह चर्चा का विषय़ बना हुआ है कि आखिर तेज प्रताप का इंटरव्यू लिए बिना ही कथित पत्रकार रफ़ूचक्कर क्यों हो गया। दरअसल तेजप्रताप यादव ने इस्तीफ़ा देने की बात कही थी लेकिन फिर उन्होंने अपने फ़ैसले को बदल लिया कि वह इस्तीफ़ा नहीं देगे। इसी कड़ी में उन्होंने अपने खिलाफ़ रची जा रही साज़िश का पर्दाफाश करने के लिए एक स्टिंग कर डाला। उन्होंने हिदुस्तानी अवाम मोर्चा के दिग्गज नेता जीतन राम मांझी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ख़िलाफ़ साज़िश रची जा रही है।
Recommended Video

इंटरव्यू लिए बिना ही भाग गया कथित पत्रकार
हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव ने यूट्यूब पर जारी वीडियो में इंटरव्यू लेने आए कथित पत्रकार वेद को एक्सपोज करने का दावा किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेज के आवास पर वेद दाखिल होते हैं और तेज प्रताप उससे हाल पूछते हैं। इसके बाद पत्रकार तेज प्रताप से बोलता है नाराज़ हैं क्या ? जिस पर तेज प्रताप पूछते हैं किससे तो पत्रकार बोलता है मुझसे, फिर तेज प्रताप बोलते हैं नहीं तो। इस तरह दोनों के बीच बातों का सिलसिला जारी रहता है। कुछ देर बाद तेज प्रताप बोलते हैं कि कैमरा बाहर रख के आईए दो मिनट बात करनी है। इतना सुनते ही इंटरव्यू लेने की बजाय कथित पत्रकार वहां से रफ़ू चक्कर हो जाता है। जिसके बाद तेज प्रताप अपने आवास से बाहर तक जा कर उसका पीछा करते हुए इंटरव्यू लेने के लिए बोलते रहते हैं लेकिन वह अपनी कार से भाग जाता है।

जीतन राम मांझी पर लगाया आरोप
कथित पत्रकार के भागने के बाद तेज प्रताप भी अपनी कार में सवार होकर उसके पीछे निकल पड़ते हैं। कुछ दूर चलने के बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि कथित पत्रकार की गाड़ी जीतन राम मांझी के आवास पर लगी हुई है। यह दिखाते हुए तेज प्रताप जीतन राम मांझी पर आरोप लगाते हुए कहते हैं कि मांझी के घर से उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और वीडियो उसका प्रमाण है। वहीं कथित पत्रकार वेद ने तेज प्रताप के वहां से भागने के पूरे मामले में सफ़ाई पेश की है। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी के आवास पर इफ़्तार पार्टी में वह शामिल होने गए थे। वहां हम प्रवक्ता दानिश रिज़वान से बातचीत के दौरान तेज प्रताप का इंटरव्यू देने के लिए कॉल आया था। इसलिए वह तेजप्रताप के पास इंटरव्यू लेने पहुंच गए थे।

वेद ने बताई इंटरव्यू नहीं लेने की वजह
वेद की मानें तो तेज से उन्होंने नाराज तो नहीं है सवाल किया था क्योंकि कुछ दिन पहले उनके खिलाफ खबर चलाई थी। सवाल के जवाब में तेजप्रताप यादव ने नाराज नहीं होने की बात कही, लेकिन इंटरव्यू देने के बजाय उन्होंन कैमरा और माइक बाहर रखकर दो मिनट के लिए अंदर आने को कहा। यह ये सुनते ही स्थिति भांप ली और कैमरामैन से वहां से निकलने के लिए बोल दिया क्योंकि स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। वेद ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पार्टी के नेताओं के साथ मारपीट कर सकता है, पार्टी के बागी नेताओं को मार सकता है, तो वो किसी के भी साथ मारपीट कर सकता है। वहां के माहौल को देखते हुए वहां से भागने में ही भलाई थी, इसलिए बिना इंटरव्यू लिए वहां से निकल गए थे।
ये भी पढ़ें: NDA गठबंधन को घेरने की रणनीति तैयार कर रहे तेजस्वी, सभी सहयोगी के साथ मिलकर बोलेंगे हमला












Click it and Unblock the Notifications