Bihar Politics: मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर मंडराये संकट के बादल, 15 मार्च को नहीं हुआ विस्तार तो...

Bihar News In Hindi: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बने हुए 45 दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक नीतीश कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पाया है। चर्चा थी कि आज गुरुवार को नीतीश कुमार की नई कैबिनेट का विस्तार होगा लेकिन आज भी विस्तार नहीं होने की चर्चा तेज़ है।

सियासी गलियारों में यह भी चर्चा तेज़ है कि अब खरमास के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। 14 मार्च से लगने वाले खरमास 14 अप्रैल तक रहेगा। इसलिए अब इसके बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं यह भी चर्चा है कि अगर सहमति बनी तो 15 मार्च को भी विस्तार हो सकता है।

why CM Nitish Kumar Cabinate Expansion Is On Hold Read Bihar Political News In Hindi

सूत्रों की मानें तो बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार इसलिए भी नहीं हो पा रहा है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ़ से अभी तक सभी मंत्रियों की सूची तैयार नहीं की गई है। भाजपा कोटे से सभी मंत्रियों की लिस्ट तैयार करने के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

सूत्रों की मानें तो बिहार सरकार में वही मंत्रियों को दोबारा मंत्री पद मिलेगा जो पहले भाजपा और जदयू गठबंधन में मंत्री पद की ज़िम्मेदारी निभा रहे थे। एनडीए नेताओं का कहना है कि मंत्रिमंडल में कोई पेंच नहीं फंस रहा है, सभी मामला ठीक है।

मंत्रिमंडल विस्तार के चर्चा के बीच एनडीए नेताओं ने विपक्षी नेताओं पर यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि 17 महीने में 1700 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इसका भी विपक्षी दलों को हिसाब देना होगा।

सियासी गलियारों में यह चर्चा भी तेज़ है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विपक्षी दलों के कार्यकाल में हुए काम की जांच तेज़ की जाएगी। वहीं एनडीए गठबंधन उसका सियासी माइलेज चुनावी प्रचार के दौरान लेने की पुरज़ोर कोशिश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+