Bihar News: कौन हैं रूपेश पांडेय? जिनको एनडीए भेज सकता है विधान परिषद
Bihar Rupesh Pandey News: बिहार में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव होना है। इसी के साथ विधान परिषद की एक सीट पर भी चुनाव है। राज्यसभा की दोनों सीटों पर बीजेपी की दावेदारी पक्की है, जबकि विधान परिषद की एक सीट पर रूपेश पांडेय के नाम की चर्चा जोरों पर है।
चंपारण के मशहूर युवा और समाजसेवी रूपेश पांडेय को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस बार उनकी विधान परिषद में एंट्री हो सकती है। वो सदस्य बन सकते हैं। ऐसे में जानिए कौन हैं रूपेश पांडेय?

दरअसल, लोकसभा चुनावों में सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र से देवेश चन्द्र ठाकुर के जीत जाने के बाद विधान परिषद की तिरहुत स्नातक सीट खाली हुई है। हालांकि इस सीट पर जेडीयू के प्रवक्ता ने खुद को भावी प्रत्याशी घोषित करते हुए एक पोस्ट डाला था, लेकिन इस सीट पर एनडीए की तरफ से कई दावेदार सामने आ रहे हैं।
रूपेश पांडेय का सबसे आगे नाम
दरअसल, बिहार विधान परिषद में सदस्यों का विस्तार होने जा रहा है, जिसके तहत कुछ सीटें खाली हुई हैं। उन्हें भरने की प्रक्रिया में इस बार रूपेश पाण्डेय को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया जा सकता है। बता दें कि बिहार के चम्पारण के रहने वाले कम उम्र में सफलता पाकर रूपेश पांडेय मौजूदा वक्त में उद्योग जगत में चर्चा भरा नाम बन चुके हैं।
जानिए कौन हैं रूपेश पांडेय?
बताया जा रहा है कि इसी महीने स्नातक क्षेत्र सीट के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकती है। रूपेश पांडेय ईस्टर्न हाईलैंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के फाउंडर सह चेयरमैन हैं। कुछ ही वक्त में इनकी कंपनी ने बाजार में अच्छी पकड़ बनाई है। बिजनेस के अलावा वो समाजसेवी के तौर पर पहचाने जाते हैं।
रूपेश किसानों के साथ-साथ युवाओं के मुद्दों पर भी काम करते हैं। रूपेश पांडेय ने बिहार के विकास के लिए कुछ बेहतरीन प्रोपोजल को बिहार सरकार के सामने भी प्रेजेंट किया है। दावा किया जा रहा है कि उनके इसी विजन को ध्यान में रखकर बिहार सरकार उनरे विधान परिषद भेज सकती है। हालांकि खुद रूपेश पांडेय ने इस कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारा बिहार भी देश दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान को लेकर जाना जाए। ऐसे में अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के बारे में रूपेश कुभी साफ बोलने से बचते नजर आए, लेकिन चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है कि वे जल्द ही बिहार विधान परिषद के युवा सदस्य बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications