Bihar News: कौन हैं रंजीत पासवान, जिन्होंने पक्षियों की सेवा के लिए नहीं की शादी, लोगों ने दी ये उपाधि

Bihar News: आज इंसान इतना व्यस्त हो गया है कि उनके पास खुद अपनी सेवा का भी वक्त नहीं है। ऐसे में कुछ प्राकृतिक प्रेमी ऐसे भी हैं जो कि मानवता की मिसाल और जानवरों से प्रेम का संदेश दे रहे हैं। आज हम आपको बिहार के पूर्णिया ज़िला के रहने वाले रंजीत पासवान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लोगों ने बर्ड मैन ऑफ बिहार की उपाधि दी है।

रंजीत पासवान पूर्णिया जिला के रामबाग (सदर थाना क्षेत्र) के रहने वाले हैं। उनके घर आप जाएंगे तो वहा आपको एक से एक पक्षी का दीदार होगा। आप भी कहेंगे कि इंसान के पास प्रेम का समय नहीं है और रंजीत पक्षियों से प्रेम कर मिसाल पेश कर रहे हैं।

Who is Ranjit Paswan who did not marry to serve birds people gave him Bird Man Bihar title News

45 वर्षीय रंजीत पासवान के घर आपको कई प्रजातियों के एग्जॉटिक बर्ड्स दिख जाएंगे। 50 के करीब पक्षियों में उनके पास काका तू, मकाउ, कार्डिनल लोरी, पक्षी मोलूकन, गाला काकातुआ, चेटरिंग लोरी टूकेन, पाम काकातुआ, हाइसिंथ मकाउ और स्टैग बीटल आदी शामिल हैं।

रंजीत ने अपने घर में ही पक्षियों के बहुत ही शानदार बड़े और आरामदायक पिंजरे लगवाए हैं। यहां उन्हें बिल्कुल जंगल की तरह ही प्राकृतिक नज़ारों का दीदार होता है। ग़ौरतलब है कि विभिन्न प्रजातियों के पक्षी की देखभाल वह खुद करते हैं।

45 साल उम्र हो जाने के बाद भी शादी नहीं करने के पीछे उनका दलील है कि शादी करने के बाद कहीं पक्षियों से दूरी ना हो जाए। पक्षियों से प्रेम और उनकी सेवा में कोई कमी नहीं हो जाए, इसलिए शादी नहीं कर रहे हैं।

रंजीत पासवान ने बताया कि उनके दादाजी को पक्षी पालने का शौक था। उसके बाद पिताजी को भी पक्षी प्रेम काफी था। वह भी पक्षियों के पालने के बहुत ही शौकीन थे। दादा और पिता को देखकर ही पक्षी प्रेम की प्रेरणा मिली। इसलिए वह पक्षियों की सेवा में ही वक्त बिताना पसंद करते हैं।

रंजीत जब सुबह उठते हैं, तो सबसे पहले पक्षियों के पिंजरे के पास जाते हैं, उन्हें दाना पानी देते हैं। रंजती के पैर की आहट या फिर आवाज़ सुनते ही पक्षी पक्षी पिंजरे के सामने हो जाते हैं। रंजीत बताते हैं कि जब वह किसी काम से बाहर चले जाते हैं, तो पक्षियो को उनके आने का इंतज़ार रहता है। देर रात भी घर में दाखिल होते ही पक्षी आवाज़ देने लगते हैं। उनके पक्षी प्रेम को देखते हुए लोग उन्हें बर्ड मैन आफ़ बिहार की संज्ञा दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+