Who is Nishu Sinha: Tej Pratap से क्या है निशु सिन्हा का रिश्ता? जिसने खोदी 'अनुष्का वाली' खाईं!
Tej Pratap Yadav Relation Nishu Sinha: अगर बिहार की राजनीति में कोई ऐसा नाम है जो विवादों, आध्यात्म, और निजी जीवन की वजह से लगातार सुर्खियों में बना रहता है, तो वो हैं तेज प्रताप यादव। कभी शिव भक्त, कभी वृंदावन में कृष्ण लीला, और अब - एक के बाद एक शादी के आरोप! पत्नी एश्वर्या राय के साथ तलाक (कोर्ट में विचाराधीन) को लेकर विवाद , अनुष्का यादव से रिश्ते की चर्चा, और अब निशु सिन्हा की एंट्री ने सबको चौंका दिया है।
इस पूरे विवाद के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। तेज प्रताप की बहन रोहिणी आचार्य ने भी पिता के फैसले का समर्थन किया, जिससे यह साफ हो गया कि परिवार में गंभीर मतभेद हैं। ऐसे में तीसरी लड़की की एंट्री तेज प्रताप के राजनीतिक छवि को झुलसा रही है। आइए जानते हैं कौन है निशु सिन्हा, जिसके वजूद पर मामा साधु ने भी लगाई मोहर...

मालदीव ट्रिप और वायरल चैट
विवाद तब और गर्माया जब 25 मई 2025 को एक व्हाट्सएप चैट वायरल हुई, जिसमें अनुष्का यादव ने आरोप लगाया कि तेज प्रताप और निशु सिन्हा मालदीव ट्रिप पर 'बेबी प्लानिंग' के लिए गए हैं, और ये प्लान खुद तेजस्वी यादव ने किया था। चैट में दावा किया गया कि 17 मई को रवाना हुए और 23 को लौटे। खास बात यह है कि तेज प्रताप ने 4 दिन पहले यानी 22 मई को इंस्टाग्राम पर ध्यान मुद्रा में एक वीडियो पोस्ट किया - बैकग्राउंड में समंदर, माथे पर तिलक, और चेहरे पर संतोष। लेकिन अब माना जा रहा है कि वो साधना नहीं, 'साथ' का प्लान था। साथ कौन? जवाब है - निशु सिन्हा।
Who Is Nishu Sinha: तो आखिर कौन हैं निशु सिन्हा?
निशु सिन्हा का नाम तेज प्रताप से पहली बार नहीं जुड़ा। 2 सितंबर 2024 को पटना में ब्रज बेवरेजेज एलएलपी नाम की एक कंपनी रजिस्टर्ड हुई, जिसमें तेज प्रताप यादव और निशु सिन्हा पार्टनर हैं। ये कंपनी पैकेज्ड दूध, जूस और मिनरल वॉटर का कारोबार करती है। खास बात ये है कि कंपनी का रजिस्ट्रेशन खुद तेज प्रताप नगर, पटना के पते पर कराया गया है।
निशु सिन्हा का प्रोफाइल:
- जन्मस्थान: खगौल, पटना
- जाति: कायस्थ (सूत्रों के अनुसार)
- तेज प्रताप से संबंध: कथित रूप से लंबे समय से करीबी, बिज़नेस पार्टनर और अब सोशल मीडिया पर 'तीसरी पत्नी' के तौर पर चर्चा में
क्या निशु सिन्हा ही '10 नंबर बंगले' वाली हैं?
तेज प्रताप के मामा साधु यादव पहले ही दावा कर चुके हैं कि उनका भांजा खगौल की एक लड़की से जुड़ा है जिसे 5 करोड़ देकर दिल्ली में बसाया गया। अब लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है - क्या वो लड़की निशु सिन्हा ही हैं?
'कंस मामा' साधु यादव का धमाका
आपको बता दें कि दिसंबर 2021 को, तेज प्रताप ने अपने मामा साधु यादव को 'कंस मामा' कहा था। वही, मामा साधु यादव ने तेज प्रताप के किस्सों से पर्दा उठाया है। मामा ने तेज प्रताप के 'गोपनीय कृष्णलीला' की पूरी पोल खोल दी है। कहा कि खगौल की लड़की को लालू ने 5 करोड़ देकर दिल्ली में फ्लैट दिलवाया। मुसल्लहपुर की एक यादव लड़की से भी रिश्ते हैं। ऐश्वर्या राय से तलाक की एक वजह ये सभी 'कनेक्शन' थे।
जीतन मांझी का सीधा वार: 'सिन्हा के चक्कर में दो-दो लड़कियों की जिंदगी बर्बाद!'
बिहार से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के मुखिया और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी इस पूरे मामले में ट्वीट कर पूछा - 'लालू परिवार को क्या हक है एक लड़की की जिंदगी तबाह करने का जब तेज प्रताप खुद रिलेशन में थे? क्या अब अनुष्का की बारी है निशु सिन्हा के चलते? उनका ये सवाल तेज प्रताप की "तीन पत्नियों वाली" इमेज पर सीधा तमाचा है।
तेज प्रताप: 'कृष्ण' जिनका प्रेम भी 'रासलीला' से कम नहीं!
एक ओर धार्मिक झुकाव, दूसरी ओर इश्किया छवि। सोशल मीडिया पर खुद को कृष्ण कहते हैं, तो क्या अनुष्का राधा? अब तीसरी - निशु सिन्हा।
तेज प्रताप यादव की निजी जिंदगी अब पूरी तरह से सार्वजनिक मसाला बन चुकी है - जहां लव स्टोरी, पॉलिटिक्स, फैमिली फ्यूड और अब नया किरदार 'निशु सिन्हा' कहानी को अगले पायदान पर ले जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications