Bihar Floor Test: कौन हैं नीलम सिंह? जानें किस कारण फ्लोर टेस्ट से पहले इस RJD विधायक ने बदला पाला!
Neelam Devi, MLA Bihar Legislative Assembly: बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज फ्लोर टेस्ट के साथ शुरू हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कोटे के तीन विधायक पाला बदलकर एनडीए के साथ हो गए। सत्र के दौरान तीनों विधायक सत्ता पक्ष की ओर जाकर बैठ गए। पाला बदलने वाले तीन विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव हैं।
तीनों के सत्ता पक्ष की ओर बैठने पर पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गंभीर आपत्ती भी जताई। लेकिन, सदन की अध्यक्षता कर रहे महेश्वर हजारी ने उन्हें चुप करवा दिया।

कौन हैं नीलम देवी?
नीलम देवी मोकामा क्षेत्र के विधानसभा सीट से विधायक हैं। मोकामा से पूर्व विधायक रहे अनंत सिंह, जो अभी जेल में बंद हैं, नीलम देवी के पति हैं। पति अनंत कुमार सिंह को विधायक के रूप में अयोग्य ठहराए जाने के बाद, नीलम देवी को 2022 के उपचुनाव में बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में चुना गया था।
उन्होंने विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से चुनाव लड़ा था। नीलम देवी ने 2019 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वो 8वीं तक पढ़ी हुई हैं। उनके 3 बच्चे हैं।
नीलम देवी नेट वर्थ:
चुनाव के दौरान नीलम देवी द्वारा जारी किए गए विवरण के अनुसार उनके पास चल और अचल कुल 109 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास करीब 26 लाख की कीमत वाली इनोवा क्रिस्टा 2.8Z, 33 लाख के लगभग की फोरट्यूनर सिग्मा रेग और 20 लाख कीमत की महिंद्रा थार LXD है।
इसके अलावा उसके पास 23,66,000 रुपए के मूल्य के सोने के आभूषण और 6.300 किग्रा चांदी भी है। चांदी के आभूषण और बर्तन शामिल हैं की कीमत करीब 3,84,000 रुपए है।
चर्चा है कि नीलम देवी ने अपने पति, बाहुबली अनंत सिंह के जेल में होने के कारण उन्होंने सरकार के साथ रहने के लिए कुर्बानी दी है। अनंत सिंह पहले नीतीश कुमार के साथ थे लेकिन नीतीश कुमार के करीबी रहे ललन सिंह से विवाद बढ़ने पर अनंत सिंह कानूनी लाभ लेने के लिए ही राजद में चले गए थे।












Click it and Unblock the Notifications