अस्पतालों-स्कूलों में लापरवाही पर लिया एक्शन, अब अचानक हो गया ट्रांसफर, 27 साल की IAS गरिमा लोहिया कौन?

IAS Garima Lohia Transfer: बिहार में 23 IAS अधिकारियों के तबादले के बीच 27 साल की IAS अधिकारी गरिमा लोहिया का नाम भी चर्चा में है। बाढ़ की SDM रहीं गरिमा लोहिया को अब दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। खास बात यह है कि ट्रांसफर से ठीक पहले वे बाढ़ और मोकामा इलाके के स्कूलों और अस्पतालों का लगातार औचक निरीक्षण कर रही थीं।

उनके निरीक्षण के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें वे व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से सवाल करती नजर आईं। ऐसे में अचानक हुए तबादले के बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं IAS गरिमा लोहिया?

IAS Garima Lohia Transfer

72 घंटे में स्कूलों-अस्पतालों के लगातार निरीक्षण

बाढ़ की SDM रहते हुए गरिमा लोहिया पिछले कुछ दिनों से मोकामा से लेकर बाढ़ तक स्कूलों और अस्पतालों का लगातार औचक निरीक्षण कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा। उनके निरीक्षण के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। लोग उनकी कार्रवाई और काम करने के तरीके की तारीफ कर रहे थे। इसी बीच बिहार सरकार ने 23 IAS अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी।

ये भी पढे़ं: 'चीनी महंगी होने से फर्क नहीं पड़ता, सबको डायबिटीज है', महंगाई पर बिहार के मंत्री का बेतुका बयान

वायरल वीडियो में हेडमास्टर पर भड़कीं गरिमा

गरिमा लोहिया का एक वीडियो एक आवासीय विद्यालय के निरीक्षण का भी सामने आया। इसमें छात्राओं ने उनसे शिकायत की कि उनसे खाना बनवाया जाता है। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि हेडमास्टर ने अपनी बहन को हॉस्टल का वार्डन बना रखा है। शिकायत सुनने के बाद गरिमा हेडमास्टर पर नाराज होती दिखाई दीं और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल किए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद गरिमा की कार्रवाई की चर्चा सोशल मीडिया पर और तेज हो गई।

अब दरभंगा नगर निगम की नगर आयुक्त

बिहार सरकार की ओर से 22 अगस्त को जारी अधिसूचना के मुताबिक 23 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसी सूची में गरिमा लोहिया को बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी पद से हटाकर दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। गरिमा 2023 बैच की IAS अधिकारी हैं। इस तबादले के बाद अब उनकी नई जिम्मेदारी दरभंगा शहर की नगर व्यवस्था और निगम से जुड़े प्रशासनिक कामकाज को संभालने की होगी।

बक्सर की रहने वाली हैं गरिमा लोहिया

गरिमा लोहिया मूल रूप से बक्सर की रहने वाली हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई बक्सर के वुडस्टॉक स्कूल से की और 12वीं की पढ़ाई सनबीम भगवानपुर से पूरी की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम किया। गरिमा ने कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था। उनके पिता कपड़ों के थोक कारोबारी थे और चाहते थे कि बेटी IAS अधिकारी बने। पिता के निधन के बाद उनकी मां ने परिवार संभालते हुए बेटी के सपने को पूरा करने में साथ दिया।

ये भी पढे़ं: फेसबुक पर 'I Love You' और बैंक से 70 लाख गायब! महबूबा के चक्रव्यूह में प्रेमी, रोते-रोते पहुंचा साइबर थाना

पहले प्रयास में असफल, फिर हासिल की AIR-2

गरिमा लोहिया ने UPSC की तैयारी के दौरान किसी बड़ी कोचिंग पर निर्भर रहने के बजाय घर से पढ़ाई की। कोरोना लॉकडाउन के दौरान उन्हें दिल्ली से बक्सर लौटना पड़ा, लेकिन उन्होंने ऑनलाइन माध्यमों और YouTube की मदद से तैयारी जारी रखी। पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी रणनीति बदली और ज्यादा मेहनत की। साल 2022 की UPSC परीक्षा में गरिमा ने ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल की और बिहार कैडर की IAS अधिकारी बनीं। अब दरभंगा नगर निगम में उनकी नई जिम्मेदारी चर्चा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+