Bihar News: आर्थिक सर्वेक्षण में कौन समुदाय सबसे ग़रीब, कैसे हैं शैक्षणिक हालात, जानिए डिटेल्स
Bihar Economic Survey Report Details In Hindi: बिहार में शीतकालीन सत्र में जातीय जनगणना के दौरान हुए आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट मंगलवार को बिहार विधानसभा में पेश की गई। जारी रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में जेनरल कैटेगरी में 25.09 फीसदी परिवार के लोग ग़रीब है।
सामान्य वर्ग में सबसे ज़्यादा गरीब भूमिहार समुदाय हैं। 27.58 फीसदी भूमिहार परिवार के लोग ग़रीब हैं। वहीं आर्थिक सर्वेक्षण आंकड़ों में पिछड़े वर्ग के 33.16 फीसदी परिवार के लोग गरीब हैं। अत्यंत पिछड़े वर्ग की बात करें तो 33.58 फीसदी परीवार के लोग गरीब हैं।

अनुसूचित जाति के आंकड़ों को देखें तो 42.93 फीसदी परिवार के लोग ग़रीब हैं। अनुसूचित जनजाति की बात की जाए तो 42.70 फीसदी परिवार के लोग ग़रीब हैं। वहीं प्रतिवेदित समुदायों की बात की जाए तो 23.72 फीसदी परिवार के लोग ग़रीब हैं। वहीं ब्राह्मण समुदाय में 25.3 फीसदी परिवार के लोग गरीब हैं।
25.84 फीसदी शेख सुदाय से गरीब परिवार
24.89 फीसदी राजपूत समुदाय से गरीब परिवार
22.20 फीसदी पठान (खान) समुदाय से परिवार गरीब
17.61 फीसदी सैयद समुदाय से गरीब परिवार
13.83 फीसदी कायस्थ समुदाय से गरीब परिवार
प्रदेश में क्या हैं शैक्षणिक हालात ?
1 से 5 कक्षा तक 22.67 फीसदी आबादी पास
6 से 8 कक्षा तक 14.33 फीसदी आबादी पास
9 से 10 कक्षा तक 14.71 फीसदी आबादी पास
11 से 12 कक्षा तक 9.19 फीसदी आबादी पास
ग्रेजुएट 7 फीसदी से ज्यादा आबादी पास
आपको बता दें कि बिहार सरकार द्वारा कराई गई जातीय आधारित गणना रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में सबसे ज़्यादा आबाजी अति पिछड़ा समुदाय की है। पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा समुदाय को मिलाकर 63 फीसदी आबादी है। 36 फीसदी अति पिछड़ा वर्ग, 27 फीसदी आबादी ओबीसी समुदाय की है। 20 फीसदी आबादी अनूसूचित समुदाय की है। इसके अलावा यादव समुदाय की तादा 14 फीसद है। वहीं ब्राह्मण समुदाय की तादाद करीब 4 फीसद है।












Click it and Unblock the Notifications