'नीतीश कुमार की जगह कोई और ले रहा है निर्णय', खान सर ने बिहार के CM को लेकर किया बड़ा खुलासा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को मिली लैंडस्लाइड विक्ट्री के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर जारी संशय के बीच पटना वाले चर्चित यूट्यूबर और शिक्षक खान सर (Khan Sir) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

समाचार एजेंसी ANI को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में, खान सर ने साफ तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उनके स्थान पर कोई और व्यक्ति महत्वपूर्ण निर्णय ले रहा है।

Khan sir

'शेर भी एक समय पर बूढ़ा हो जाता है'
जब खान सर से पूछा गया कि क्या वह कभी नीतीश कुमार से मिले हैं, तो उन्होंने बिना किसी हिचक के स्वीकार किया कि वह कई बार उनसे मिल चुके हैं।

खान सर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए बहुत काम किया है, लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि 'शेर भी एक समय पर बूढ़ा हो जाता है।' उन्होंने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य अब पहले जैसा नहीं रहा है, जिसकी वजह से उनके फैसलों में किसी और का हस्तक्षेप दिख रहा है।

'जब तक जिएंगे, तब तक CM रहेंगे नीतीश!'
एंकर ने जब खान सर से यह सवाल किया कि क्या पार्टी के पास नीतीश कुमार के अलावा कोई और वैकल्पिक चेहरा नहीं है (या बीजेपी के पास भी कोई मजबूत चेहरा नहीं है), तो इस पर खान सर ने सीधा जवाब दिया। उन्होंने अपनी बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि जब तक नीतीश कुमार जिएंगे, तब तक वही बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

राहुल गांधी पर सकारात्मक टिप्पणी
बिहार के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी के अलावा, खान सर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार मिलने के बावजूद राहुल गांधी जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं और सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं, वह एक सकारात्मक बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+