Bihar News: क्या है BSDMA एप्प, आपात स्थिति में मिल पाएगी तुरंत मदद, सरकारी कर्मियों दी गई ट्रेनिंग
BSDMA App Training News: गुरुवार को 25 जुलाई 2024 को बिहार राज्य आपदा संसाधन नेटवर्क को अमलीजामा पहनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में BSDMA के वरीय शोध पदाधिकारी रवि आनंद ने ग्राम प्लेक्स भवन जहानाबाद में BSDRN पोर्टल और एप्प से संबंधित प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के क्रम में बताया गया कि बीएसडीएमए (BSDMA) के द्वारा आपदाओं के वक्त तुरंत और प्रभावकारी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बीएसडीआरएन (BSDRN) पोर्टल विकसित किया गया है> इसके इस्तेमाल को और आसान बनाने के लिए मोबाइल एप्प (BSDRN App) भी बनाया गया है।

इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। रवि आनंद ने बताया कि आपात की स्थिति में, अधिकारी और कर्मी इस एप के जरिए अपने लोकेशन के 90 किलोमीटर के अंदर संबंधित क्षेत्र क्षेत्र के गोताखोर, वॉलिंटर, बचाव उपकरण, ड्राइवर, परिवहन, हॉस्पिटल, अपातकालीन आपूर्ति सेवा, भोजन और जल के स्रोत की जानकारी ले सकते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान में एप्प पर नए संसाधनों की डाटा एंट्री करने को लेकर भी प्रशिक्षण दिया गया। यह भी बताया गया कि इसमें कोई भी संस्था, संगठन, विभाग या व्यक्ति आदि सर्विस प्रोवाइडर अपने पास उपलब्ध संसाधन जो बाढ़, सुखाड़, सड़क दुर्घटना, नाव दुर्घटना, भूकम्प आदि आपदाओं के समय त्वरित कार्रवाई के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले संसाधन डेटा बेस में अंकित कर सकते हैं।
इस एप्प के लॉन्च पर लोगों ने कहा कि यह सरकार ने काफी अच्छी पहल की है। इसके ज़रिए आसानी से लोगों को मदद मिल पाएगी। पहले लोगों के पास कॉन्टैक्ट नंबर होने की वजह से लोगों की जान चली जाती थी। अब एप्प हो जाने से वक्त रहते लोगों की मदद हो पाएगी। लगभग सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है, हर लोग इसका इस्तेमाल आपातकाल स्थिति में कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications