Karnataka Chunav: देश में तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुटीं ममता बनर्जी ने कांग्रेस की जीत पर क्या कहा?

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

West Bengal Cheif Minister Mamta Banerjee Praised Congress Win In Karnataka Election

Karnataka Chunav Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद भाजपा खेमे मायूसी छाई हुई। बीजेपी के नेता हार पर मंथन कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता जीत का जश्न मना रहे हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Karnataka Chunav के नतीजे के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कर्नाटक के मतदाताओं को मेरा सलाम है, जिन्होंने बदलाव के लिए जनादेश दिया है। क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यकवादी सियासत को कर्नाटक की जनता ने शिकस्त दी है।

जब लोग बहुलता और लोकतांत्रिक ताकतों पर जीत हासलिल करना चाहते हैं, तो केंद्र उनपर हावी होकर सहजता को दबा नहीं सकता है। यही कहानी का सार और कल के लिए सबक है। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कर्नाटक के मतदाताओं झूठ और फसाद की सियासत को हराया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि भाजपा की फरेबी सियासत से लोग वाकिफ हो चुके हैं। आगामी चुनाव में भाजपा का अपने हकीकत से सामना हो जाएगा। भाजपा ने नफरत की सियासत को बढ़ावा दिया है, लेकिन कर्नाटक की जनता ने बता दिया झूठ ज्यादा दिनों तक नहीं छिप सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+