Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar News: अंतरिम बजट से पूरी हुई उम्मीदें या अभी भी है कुछ बाकी, क्या है उद्योगपतियो की राय

Budget 2024, Bihar News: केंद्र की भाजपा सरकार ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया। बजट को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी शुरू हो चुकी है। वहीं बजट को लेकर बिहार के उद्योगपतियों की क्या राय है। उन्हें क्या उम्मीदें थी और क्या पूरी हुई? आइए जानते हैं?

अरुण अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) बजट को ठीक बताया। उन्होंने कहा कि लोग चुनावी बजट की बात कह रहे थे, लेकिन यह चुनावी बजट नहीं था। केंद्र सरकार ने अपने काम के मुताबिक ही बजट पेश किया है।

Were the expectations fulfilled from the interim budget, opinion of industrialists Bihar News

अरुण अग्रवाल ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि माइक्रो लेवल की इंडस्ट्रीज़ के लोन माफ कर दिए जाएं। उनके पास यह इतने सोर्स नहीं होते कि वकील और चार्टर्ड अकाउंटैंट रखते हुए लड़ाई लड़ें। केंद्र सराक ने बजट में उपलब्धियां बताईं है।

43 करोड़ लोगों उनके हिसाब से मुद्रा लोन दिया गया। एनर्जी कॉरिडोर, पोर्ट कोरिडोर और कंजेशन कॉरिडोर बनाने का फ़ैसला सराहनीय है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर ख़ास फोकस रखा गया, इसके साथ ही पर्यटन को भी ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया गया। लोगों के हितों को सोचते हुए बजट पेश किया गया है।

रामलाल खेतान (उद्योगपति) ने कहा कि 143 करोड़ की जनता को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया गया है। गांव में बसने वाली देश आधी आबादी का ख़याल रखते हुए बजट बनाया गया। इस बजट का फ़ायदा बिहार के कई ग़रीब परिवार को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में उद्योगपतियों के लिए कुछ नहीं निकला लेकिन चुनाव के बाद पेश होने वाले बजट सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+