Bihar Weather Update: भारी बारिश से बढ़ा जलस्तर, गंगा समेत कई नदियों को लेकर प्रशासन अलर्ट

Bihar Weather Forecast: प्रदेश में हुई तेज बारिश से लोगों को राहत तो ज़रूर मिली है, वहीं अब बाढ़ का डर भी सताने लगा है। राज्य में भारी बारिश की वजह से नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है। 24 घंटे के भीतर करीब 8 से 10 सेमी तक जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर अभी खतरे के निशान से लगभग 7 मीटर नीचे है।

नदियों के जलस्तर में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है, सबसे ज्यादा गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आपदा प्रबंधन से जुडे अधिकारियों की मानें तो नेपाल में हो रही बारिश की वजह से बिहार की कई नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

water-level-increased

नदियों के जलस्तर में वृद्धि के आंकड़ों पर नज़र डालें तो गुरुवार को दीघा घाट पर गंगा नदी का जलस्तर 43.42 मीटर, शुक्रवार को जलस्तर 43.49 मीटर पहुंच गया। 24 घंटे में सात सेमी जलस्तर में इज़ाफ़ा दर्ज किया गया। वहीं गांधी घाट पर नदी का जलस्तर 43.08 मीटर था, जो कि 43.18 मीटर पहुंच गया। सिमरिया घाट (बेगूसराय) में गंगा नदी का जलस्तर 34.88 मीटर था जो कि बढ़कर 34.94 मीटर पहुंच गया।

गुरुवार से शुक्रवार तक में जलस्तर में बढ़ोतरी हुई, वहीं रोज़ाना जलस्तर बढ़ ही रहा है। हालांकि सोन नदी का जलस्तर अपनी जगह पर बना हुआ है. उसमे वृद्धि दर्ज नहीं की गई है। वही पुनपुन नदी के जलस्तर में इज़ाफा हुआ है। गुरुवार को पुनपुन नदी (श्रीपालपुर) का जलस्तर 44.44 मीटर दर्ज किया गया था। शुक्रवार को बढ़कर 44.52 मीटर पहुंच गया।

अधिकारियों की मानें तो अभी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। गंगा-सोन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल, दीघा की रिपोर्ट अनुसार गंगा, सोन और पुनपुन नदियों का तटबंध पूरी तरह से महफूज़ है। 24 घंटे में नदियों के जलस्तर पर नज़र डालें तो गंगा नदी में जलस्तर में वृद्धि हुई है। दीघाघाट 7 सेंटीमीटर, गांधीघाट 10 सेंटीमीटर, सिमरिया घाट 8 सेंटीमीटर, सोन नदी मनेर में जलस्तर स्थिर रहा है। पुनपुन नदी में वृद्धि हुई है। श्रीपालपुर 8 सेंटीमीटर इज़ाफा दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+