Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Weather News: पटना, गया, किशनगंज, चंपारण में 2.6°C की गिरावट, दिसंबर-जनवरी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी

Bihar Weather News: बिहार में अक्टूबर के मध्य तक पहुंचते-पहुंचते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने लगा है। राजधानी पटना से लेकर गया, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, कैमूर और जमुई समेत अधिकांश जिलों में लोगों को सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी सुबह-सवेरे ठंड का असर साफ दिख रहा है। मानसून की वापसी के बाद हवा में नमी और तापमान में गिरावट की वजह से मौसम में ठंडक घुलने लगी है।

रात के तापमान में लगातार गिरावट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना सहित राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। बुधवार को तापमान में 2.6°C तक की गिरावट दर्ज की गई। तीन जिलों का न्यूनतम तापमान 20°C से नीचे पहुंच गया, जबकि अधिकतर जिलों में यह 20-22°C के बीच रहा। सुबह-सुबह ओस की बूंदें घास और वाहनों पर देखी जा रही हैं। हल्का कोहरा भी अब दिखाई देने लगा है। कुल मिलाकर बिहार में ठंड ने आधिकारिक एंट्री कर दी है।

Weather News Update Bihar

दिन के तापमान में भी होने लगी कमी
आंशिक रूप से बादल छाए रहने और लगभग 30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, जिसके कारण दिन के तापमान में भी कमी आ रही है। अधिकतम तापमान 28-32°C के बीच रहने का अनुमान है। धूप में अब पहले जैसी तीखापन नहीं रहा, बल्कि नरमी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

नवंबर से बढ़ेगी ठंड, दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि नवंबर की शुरुआत से ही ठंड में तेजी से बढ़ोतरी होगी। नवंबर मध्य से ठंड का असर बड़े पैमाने पर दिखेगा। इस साल सामान्य से ज्यादा सर्दी पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। दिसंबर और जनवरी में हाड़ कंपाने वाली ठंड की चेतावनी दी गई है। ऐसे में लोगों को अभी से ठंड के लिए तैयार रहने की सलाह दी जा रही है।

सर्दी की दस्तक, सतर्क रहने की जरूरत
बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है और तापमान प्रतिदिन नीचे जा रहा है। सुबह-शाम जैकेट या शॉल की जरूरत महसूस होने लगी है। खेतों में ओस और सड़कों पर हल्का कोहरा सर्द मौसम का संकेत दे रहे हैं। नवंबर से ठंड और तीखी होगी, ऐसे में स्वास्थ्य, कृषि और दैनिक जीवन पर इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से पड़ने वाला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+