‘मोदी जी के झांसे में हम भी आ गए’, बेटी, बेटा और पति-पत्नी ज्वॉइंट खाता खुलवाया- लालू प्रसाद यादव
Lalu Prasad Yadav On PM Modi News: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर ज़ुबानी हमला बोल रहे हैं। वहीं सियासी पार्टियां चुनावी रणनीतियां तैयार करने में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जीत का मंत्र दिया।
लालू प्रसाद यादव ने कि हम लोगों को अलग-अलग होने की सज़ा मिली है। शुरू से हम यह कहते आ रहे हैं कि भाजपा को हटाओ, देश को बचाओ। भाजपा के राज में देश भर माइनॉरिटी महफूज़ नहीं है। हम लोग अब एक निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। एक स्वरूप के साथ संगठन बना है।

भाजपा वाले झूठ औरअफवाह फैला कर सत्ता में आए हैं। अब हम लोग (INDIA गठबंधन) एक साथ आ गए हैं। मोदी जी को हटाकर ही मानेंगे। उन्होंने (लालू प्रसाद यादव) कहा कि सीट शेयरिंग के साथ सभी लोग कामयाब होंगे। खुद का नुकसान भी कर के 'INDIA को जिताएंगे, मोदी को हराएंगे'।
Recommended Video
लालू प्रसाद यादव ने मंहगाई और बेरोज़गारी पर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोज़गारी की ज़िम्मेदार सिर्फ़ भाजपा सरकार है। लालू यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने यह प्रचारित किया था कि मेरा खाता स्विस बैंक में जमा है।
भाजपा वालों ने कहा था कि देश के कई नेताओं का पैसा स्विस बैंक में जमा है। स्वीस बैंक से काला धन लाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था। हम भी पीएम मोदी के झांसे में आए गए कि 15 लाख रुपये खाते में आएंगे। इसलिए मैंने भी मेरी 7 बेटियों के, 2 बेटों और पति-पत्नी ज्वॉइंट खाता भी खुलवा लिया, लेकिन पैसे नहीं आये।












Click it and Unblock the Notifications