Viral Video: ‘बागेश्वर बाबा’ पर भड़के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कहा- कौन है यह ‘बाबा,चो...’, दिया खुला चैलेंज
Pappu Yadav Viral Video: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अपने बेबाक अंदाज़ से सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि अगर सरकार इजाज़त दे तो 24 घंटे के अंदर दो टके के गैंग और उसके नेटवर्क को ख़त्म कर दूंगा। जेल में रहकर लोगों को मारने की चुनौती दे रहा है। सभी मूकदर्शक बने हुए हैं।
Recommended Video
महाराष्ट्र के कद्दावर नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बिश्नोई गैंग की ज़िम्मेदारी लेने पर पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी। वहीं अब पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बागेश्वर बाबा को आड़े हाथों लेते नज़र आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पत्रकार ने जब पप्पू यादव से बागेश्वर बाबा को लेकर सवाल किया तो, उन्होंने कहा कौन हैं, बागेश्वर बाबा, यह है कौन बाबा,आबा,टाबा, च*** सब के चक्कर में क्यों आप क्यों इंसान को ले जाते हो। इन्हीं बाबाओं के चक्कर में तो लोग ग़रीब हो रहा है। भाग्य,किस्मत के चलते सब मर रहा है।
यह बाबा इतना चमत्कारी हैं तो बोलिये बॉर्डर पर चाइना में जाकर सब आर्मी को हटा दे। ग़रीब ख़त्म कर के अमीर बना दे, बेरोज़गारी ख़त्म कर दे। चमत्कार करता है तो ग़रीब को अमार बना दे ना। कौन ई च** चि**** के फेर में रहते हो। पप्पू यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
पप्पू यादव के समर्थक और बाबा बागेश्वर के चाहने वालों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। एक का कहना है कि बाबा का चमत्कार होता है तभी तो लोगों का बागेश्वर धाम में जमावड़ा लगा रहता है। वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के चाहने वालों का कहना है कि चमत्कार है तो बेरोज़गारी औऱ ग़रीब हटाकर दिखाएं।












Click it and Unblock the Notifications