बच्चे ने ढोलक की थाप पर बादशाह का गाना ' अभी तो पार्टी शुरू हुई है ' गाया, VIRAL हुआ VIDEO
पटना। बदलते दौर के साथ सोशल मीडिया काफी बदल गया है। आए दिन हम सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे कंटेट देखते हैं, जो हम सभी को पंसद आते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर बचपन का प्यार वाले गाने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उस वीडियो में इस गाने को गाने वाले छत्तीसगढ़ के सहदेव रातों-रात स्टार बन गए। इसके बाद रैपर बादशाह ने उनके साथ म्यूजिक वीडियो भी बनाया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। ऐसा ही एक और वीडियो एक बच्चे का वायरल हो रहा है, जिसमें छोटा बच्चा रैपर बादशाह गाना अभी तो पार्टी शुरू हुई है गा रहा है।
छोटे बच्चे ने ढोलक की थाप पर गाया मजेदार गाना
वायरल हो रहे वीडियो में बच्चा ढोलक की थाप पर बादशाह का लोकप्रिय गीत 'अभी तो पार्टी शुरू हुई' गाया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हजारों लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में छोटा लड़का ट्रेन में बैठा और अन्य यात्रियों से घिरा हुआ दिखाई दे रहा है। लड़का 'अभी तो पार्टी शुरू हुई' गाना गाते हुए ढोलक बजाता है।
बच्चे के आत्मविश्वास ने लोगों का जीता दिल
बच्चे की ऊर्जा और आत्मविश्वास ने न केवल ट्रेन में मौजूद यात्रियों को बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स को भी इंप्रेस कर दिया है। लड़का ढोलक बजाते हुए कुछ डांस स्टेप भी करता है। वीडियो में दिख रहे लड़के की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
लोगों ने की तारीफ
हजारों लोगों ने बच्चे के वीडियो को अब तक देख लिया है। लोग खूब कमेंट और शेयर कर रहे हैं। इससे पहले, अनवोय चक्रवर्ती (8) और अन्वेश कांजीलाल (15) नाम के दो छोटे लड़कों द्वारा गाए गए 'फाइव हंड्रेड माइल्स' के बांग्ला संस्करण ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। बंगाली बोली जिसमें अन्वोय और अन्वेश ने गाया था, सामान्य बोली जाने वाली बोली से अलग है।
लड़की ने इंदौर के चौराहे पर किया जोरदार डांस, वायरल वीडियो देख गृहमंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश