Bihar Chunav Viral Video: खेसारी की सभा में उतरने लगा डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर, गलती समझते ही उड़ गया वापस!
Viral Video, Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के बीच भागलपुर जिले के कहलगांव में शनिवार को एक अजीब वाकया देखने को मिला। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर वहां चुनावी सभा के लिए उतरने ही वाला था कि पायलट को नीचे भीड़ और आरजेडी के झंडे नजर आए।
ये देखकर पायलट को लगा कि शायद यही उनका कार्यक्रम स्थल है, लेकिन कुछ ही पल में सच्चाई समझ में आई, दरअसल नीचे आरजेडी की सभा चल रही थी, जिसमें स्टार प्रचारक खेसारी लाल यादव मौजूद थे। जैसे ही पायलट को अपनी गलती का एहसास हुआ, उसने तुरंत हेलीकॉप्टर को ऊपर उठा लिया और असली सभा स्थल की ओर रवाना हो गया।

फिल्म की शूटिंग जैसा था नज़ारा
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह दृश्य बिल्कुल फिल्मी अंदाज में हुआ, भीड़ ने जैसे ही हेलीकॉप्टर को नीचे आते देखा, जयकारे लगने लगे, लेकिन कुछ ही सेकंड में हेलीकॉप्टर हवा में गायब हो गया। जानकारी के अनुसार, कहलगांव में पास-पास दो राजनीतिक सभाएं आयोजित थीं।
एक तरफ़ राजद तो दूसरी तरफ़ जदयू की सभा
एक तरफ जेडीयू प्रत्याशी के समर्थन में सम्राट चौधरी का कार्यक्रम, तो दूसरी ओर आरजेडी की सभा जहां खेसारी लाल यादव लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी वजह से हेलीकॉप्टर लैंडिंग को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। लोग मजाकिया लहजे में कह रहे हैं कि, "सम्राट चौधरी को भी खेसारी यादव की भीड़ ने खींच लिया!"
सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में भागलपुर और कहलगांव की सीटों पर सियासी पारा चरम पर है। जेडीयू और आरजेडी दोनों ही दल इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं। इस घटना ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ाई है, बल्कि इलाके में प्रचार का माहौल और भी गर्म कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications