Viral News: आंसर शीट में छात्र ने लिखा जय श्रीराम, मोदी और नीतीश का नाम, शिक्षक ने कही ये बात

Viral Answer Sheet: बिहार बोर्ड का एग्ज़ाम देने के बाद अब कॉपियों के जांचने का सिलसिला शुरू हो गया है। छात्रों द्वारा दिए गए एग्ज़ाम की कॉपियों से जुड़ी कई रोचक ख़बरें भी पढ़ने को मिल रही है। इसी क्रम में एक आंसर शीट वायरल हो रही है, जिसमें छात्र ने सही जवाब लिखने की बजाय इधर उधर की बातें लिख दी हैं।

छात्रों ने आंसर शीट में तरह-तरह की बातें लिखी हैं, किसी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम तो किस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लिखा है। वहीं एक छात्र ने राम भजन लिख दिया और अच्छे अंक की मांग की है।
बिहार के जमुई जिले से एक आंसर शीट वायरल हो रही है, जिसके एक सेंटर की कॉपी में छात्रों का उत्तर देखने के बाद कॉपी चेकर भी हैरान हो गए। दरअसल एक छात्र ने प्रश्नों के जवाब में गीत और कहानी लिख दी।

Viral News Student wrote Jai Shri Ram PM Modi and CM Nitish name in the answer sheet bihar exam

एक छात्र ने तो मानव भूगोल किस प्रकार है के जवाब में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का नाम ही लिख दिया। वहीं एक छात्र ने रामभजन लिखने के बाद आखिर में जय श्री राम और जय सीता मईया लिख दिया। वहीं एक छात्रा ने आंसर शीट में पिता की मौत का ज़िक्र किया है।

छात्र ने अपना नाम लिखते हुए आग्रह करते हुए अपनी बात समझने की गुज़ारिश लिखी है। उसने लिखा कि आप लोगों को मेरी बातों का यक़ीन नहीं होगा, यह मुझे पता है। मेरे पिता जी कि मौत हुए 10 दिन हुए है और मेरी पढ़ाई नहीं हो पाई है। तबीयत भी सही नही है।

तबीयत ख़राब होने के बाद भी परीक्षा देने आई हूं प्लीज सर मुझे अंक दे दीजिएगा मेरी हालक बहुत ही ख़राब है, उम्मीद है कि आप मेरी परेशानियों को समझेंगे सर। एक छात्रा ने तो ओमीय और अन-ओमीय तत्व का जवाब देते हुए अजीब ही उदाहरण दिया है।

छात्रा ने लिखा कि हम जानते हैं जिस तरह से प्यार जल्दी नहीं होता है, लेकिन जब होता है तो बहुत ही ज़बरदस्त होता है, इसे अन ओमीय कहते हैं। वहीं छात्रा ने आगे लिखा कि मेरी कॉपी जो चेक करेगा, वह कृप्या मुझे बहुत अच्छे नंबर दें, मैं और साहसी लड़की बनूंगी। मेरे सिर पर चोट लगने की वजह से मैं सही से नहीं पढ़ पाई, आप नहीं जानते हैं।

कॉपी चेकर ने कहा कि बच्चे तो नेताओं की तरह शिक्षा में भी सियासत करने लगे हैं। कोई नेताओं के नाम लिखकर अच्छे अंक हासिल करना चाह रहा है, तो कोई भगवान के नाम अच्छे नंबर की उम्मीद लगाए बैठा है। तो कोई मार्मिक बाते लिख कर पास होना चाहता है।

छात्रों को यह समझना चाहिए कि परीक्षा में इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। छात्र सवालों के सही जवाब देंगे तभी अंक मिलेगा। जिस तरह से नेता वोट मांगते वक्त मार्मिक और धार्मिक बातें करते हैं, उस तरह से छात्र भी अब अंक हासिल करने के लिए कर रहे हैं. जो कि छात्रों के भविष्य के लिए सही नही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+