Lok Sabha Chunav: JDU के मंत्री पर VIP का पलटवार, यदुवंशी- जलवंशी अलग नहीं हो सकते- देव ज्योति
Lok Sabha Chunav: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। मतदाताओं को लुभाने के लिए आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू है। सियासी दांवपेंच के बीच जदयू के मंत्री विजय चौधरी के बयान पर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
देव ज्योति ने जदयू के मंत्री विजय चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यदुवंशी और जलवंशी तब तक अलग नहीं हो सकते, जब तक आसमान पर सूर्य और चांद है। उन्होंने कहा कि अब जब पिछड़े के लोग मुख्यमंत्री बनने के लिए आगे बढ़ रहे हैं, तब भी भाजपा और जदयू को दिक्कत हो रही है।

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि यह स्थिति साफ है कि भाजपा जदयू किसी गरीब , कमजोर को आगे नहीं बढ़ना देखना चाहते हैं। इससे पहले मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुकेश सहनी तेजस्वी यादव के साथ कितना दिन रहेंगे, यह देखने वाली बात होगी। उन्होंने कहा था कि सहनी के जाने से कोई फर्क नही पड़ने वाला।
बिहार की 3 लोकसभा सीट मोतिहारी, झंझारपुर और गोपालगंज से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी चुनावी दांव खेलने जा रही है। सियासी गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ था, कि आखिर मुकेश सहनी ने अपनी कोर सीट मुजफ्फरपुर, खगड़िया को छोड़कर इंडिया गठबंधन के साथ क्यों आए।
इसके पीछे मुकेश सहनी की राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ लोकसभा चुनाव ही नहीं, विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ी डील हुई है। मुकेश सहनी ने बताया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में अगर तेजस्वी यादव के नेतृत्व महागठबंधन की जीत हुई, तो तेजस्वी यादव सीएम बने तो मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री बनेंगे।
विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि पहले भी हम लोगो की यह डील थी, आज भी वही डील है। इसमें कहीं से कोई संशय नहीं है। तानाशाही सरकार को हराना ही हम लोगों का मकसद है।












Click it and Unblock the Notifications