Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर VIP प्रमुख मुकेश सहनी की भविष्यवाणी, किया ये दावा

Lok Sabha Chunav: बिहार में छठे चरण के मतदान के साथ ही सातवें चरण के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। एनडीए नेताओं ने प्रचार प्रसार तेज़ कर दिया है, वहीं महागठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं ने भी सियासी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है।

महागठबंधन के नेता लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों में दौरा कर चुनावी प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने लोकसभा चुनाव के परिणाम को लकेर भविष्यवाणी की है।

VIP chief Mukesh Sahani prediction regarding Lok Sabha election results Said India Alliance winning

मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से मिल रहे रुझानों से यह साफ़ हो चुका है कि केंद्र से भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा साफ़ होने जा रहा है। भाजपा सत्ता से बाहर हो रही है। 4 जून को केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

नरेंद्र दामोदार दास मोदी तीसरी बार हिंदुस्तान के पीएम नहीं बन रहे हैं। बिहार और देश की जनता पीएम मोदी के प्रोपेगेंडा से बखूबी वाकिफ़ हो चुकी है। अब उनके झांसे में नहीं आने वाली है। मुकेश सहनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन बढ़त बना चुकी है।

इंडिया गठबंधन की बढ़त को बरक़रार रखने के लिए महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करें। आज देश की आवाम महंगाई और बेरोज़गारी का दंश झेल रही है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार इस बाबत कोई कदम नहीं उठा रही है। किसानों, युवाओं और गरीबों के लिए यह चुनाव नहीं चुनौती है।

मोदी राज में पढ़े लिखे युवाओं को रोज़गार नहीं मिल रहा है। सरकारी प्रॉपर्टी नीलाम हो रही है। कल कारखाने खुलने के बजाए बंद किये जा रहे हैं। भाजपा के पास धर्म और जात, मस्जिद और मंदिर के अलावा कोई और मुद्दा नही बचा है। धर्म के नाम पर गंगा जमुनी तहज़ीब को मिटाने की कोशिश की जा रही है। देश में हक की आवाज को बुलंद करने के लिए महागठबंधन के वोट दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+