Lok Sabha Chunav Result: सैकड़ों सभाएं करने के बाद आए परिणाम पर, मोदी को लेकर क्या बोले मुकेश सहनी
Mukesh Sahani On Lok Sabha Chunav Result: लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने हार पर मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव के परिणाम पर विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
वीआईपी संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि न बिहार और न ही देश में मोदी मैजिक चला। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की 400 पार के नारेबाज़ी की हवा निकल गयी। देश की जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया-महागठबंधन के प्रति जनता से मिले सहयोग तथा समर्थन के लिए तहे दिल से आभार प्रकट करता हूं।

मुकेश सहनी ने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव में वीआईपी पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं समर्थकों का आभारी हूं, जिन्होंने हमपर विश्वास बनाए रखा। देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में हमारा साथ दिया।
सहनी ने एक बार फिर दोहारते हुए कहा कि जनता की सेवा और निषाद समाज की आरक्षण सहित उनके हितों की लड़ाई के लिए मेरा संघर्ष जारी रहेगा। इस परिणाम के लिए इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों, कार्यकर्ताओं तथा मतदाताओं का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया और अभिनन्दन किया।
मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन ने अपनी सीटें बढ़ाई है। मतदाताओं ने अपना विश्वास महागठबंधन पर बढ़ाया है। इस चुनाव में संविधान और लोकतंत्र बचाने लड़ाई में इंडी गठबंधन विजयी हुआ है।
मुकेश सहनी ने भरोसा जताया कि आने वाले वक्त में भी निषाद आरक्षण की लड़ाई और सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। हम सब मिलकर यह लड़ाई लड़ते रहेंगे और आगे भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि एक बार फिर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताता हूं। हम लोगों को इसी तरह से साथ मिलकर संविधान और देश को बचाने की लड़ाई लड़ते रहना है।












Click it and Unblock the Notifications