PICs: पुलिस से भागा आरोपी गांव वालों के हाथ मारा गया बहुत बुरा
अपराधी को कुदाल से पीट-पीटकर गांव में ही मौत की नींद सुला दिया गया। इसने पुलिस से भागते वक्त गांव के एक युवक पर गोली चला दी थी जो मुखिया का बेटा था।
पटना। हत्या का आरोपी पुलिस से भागता-भागता एक गांव में पहुंच गया और वहां अपनी दहशत कायम करने के लिए गोलीबारी शुरू कर दी। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के घायल होने के बाद ग्रामीण काफी उग्र हो गए और उसे पकड़कर लाठी-डंडे से इतना मारा कि लोग देखते रह गए।

लगभग सैकड़ों की संख्या में वहां उपस्थित गांव वालों की पिटाई से अपराधी बेहोश हो गया। तब भी गांव वालों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और कुदाल से उसके सीने और सर पर वार करते उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है जहां 2 दिन पहले अपराधी अनुज साही ने उप मुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी।



जानकारी के मुताबिक बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में ये दिल दहलाने वाला मामला देखा गया जहां अपराधी को कुदाल से पीट-पीटकर गांव में ही मौत की नींद सुला दिया गया। हत्या के बाद भी लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ और उसकी डेडबॉडी पर लाठी, कुदाल और डंडे से वार करते रहे। लोगों का कहना था कि उप मुखिया के बेटे की हत्या इसी ने की थी। जब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंची तो ये भागने लगा और इस दौरान एक युवक पर गोली भी चलाई जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।



इसके बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़ते हुए पकड़ा और जमकर पिटाई शुरू कर दी। लात घूंसे और डंडे से जब पीटते-पीटते गांव वाले थक गए तो कुदाल निकालकर उस पर वार करना शुरू कर दिया। अपराधी अनुज गांव वालों की पिटाई से दर्द के मारे चिल्लाता रहा पर सैकड़ों लोग घेराबंदी कर उसकी मौत का तमाशा देखते रहे। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।












Click it and Unblock the Notifications