बिहार: ऑफिस में घुसकर लोगों ने BDO को पीटा, फाड़ डाली शर्ट

बिहार। वैशाली के पटेढ़ी बेलसर ब्लॉक परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई जब वहां पहुंचे लोगों ने ऑफिस में घुसकर बीडीओ अशोक कुमार को जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं और पुरुषों ने बीडीओ को सरेआम पिटाई कर वहां जमकर हंगामा किया। लोगों को कहना है कि हर घर जल नल योजना में बीडीओ ने स्थानीय मुखिया की मिली भगत से लाखों रुपए की हेराफेरी की है।

Villagers enter office and beat BDO in bihar

घटना वैशाली के पटेढ़ी ​बेलसर की है। एकाएक ​बेलसर ब्लॉक में पहु़ंचकर हंगामा करने वालों ने पहले बीडीओ के चेंबर में घुस गए और जमकर पीट दिया। लोगों ने उनकी कमीज तक फाड़ दी। दुर्व्यवहार करने वालों में पुरुष व महिलाएं दोनों शामिल थे। इस घटना के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। लोगों का कहना था कि मुखिया की मिलीभगत से लाखों रुपए का गबन कर लिया गया, जबकि जमीन पर कोई काम नहीं हुआ। इसी को लेकर ग्रामीण बीडीओ अशोक कुमार के पास पहुंचे थे। वहीं वाद-विवाद के चलते लोगों ने बीडीओ को बुरी तरह पीट दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण को वहां से हटाया। ग्रामीणों ने पुलिस को भी बताया कि बीडीओ और मुखिया ने साजिश कर नल-जल योजना में घपलेबाजी की है। जिसके चलते अभी तक योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल सका है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि वार्ड सदस्य ने जबरन ब्लैंक चेक पर साइन करा लिए, लेकिन किसी को भी धनराशि नहीं दी गई। उधर इस मामले में बीडीओ ने 25 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+