Farming Tips: गोभी की खेती कर हर महीने लाखों रुपए कमा रहे रवींद्र, रोज़ाना बेचते हैं 500 पीस गोभी

Cauliflower Farming Tips, Vaishali Farmer: पारंपरिक खेती से अलग प्रयोग कर किसान, हर महीने लाखों रुपये की आमदनी कर रहे हैं। कम लागत में अच्छा मुनाफ़ा कमाने के लिए गोभी की खेती अच्छा विकल्प हो सकती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि बिहार के वैशाली ज़िला से ताल्लुक रखने वाले किसान की गोभी की खेती ने तकदीर बदल दी है।

वैशाली ज़िला के रिखर गांव (लालगंज) के रहने वाले किसान रवींद्र सिंह गोभी की खेती कर हर महीने लाखों रुपये कमा रहे हैं। उन्होंने गोभी की डॉन-75 प्रजाति की खेती जब से शुरू की है, उसके बाद से ही उनकी तकदीर बदल गई है। गोभी की खेती से वह चार महीने में चार लाख रुपये तक कमा रहे हैं।

Vegetables Farming Tips

रवींद्र सिंह ने बताया कि शुरुआत में वह गोभी (देहाती नस्ल) की खेती किया करते थे, मेहनत के मुकाबले मुनाफ़ बहुत ही कम होता था। इसके बाद डॉन-75 नस्ल के गोभी की खेती शुरू की, इसकी पैदावार भी अच्छी है और बाज़ार में अच्छे क़ीमत भी मिलते हैं। डॉन-75 नस्ल की खेती वह करीब 12 साल से करते आ रहे हैं।

रवींद्र सिंह (किसान) की मानें तो हर चार महीने पर वह डॉन-75 गोभी की खेती है। डॉन-75 के अलावा भी दूसरी प्रजाती के गोभी की भी खेती हैं। सभी नस्लों के मुकाबले डॉन-75 की पैदावार सही है, और मुनाफ़ा भी ज़्यादा है। रोज़ाना वह 500 पीस गोभी बेच रहे हैं, 25 रुपये प्रति गोभी की दर से 12 हज़ार 500 रुपए की हर रोज़ आमदनी हो रही है।

रवींद्र सिंह ने कहा कि गोभी की खेती बहुत ही बढ़िया है, इससे लाखों रुपये का मुनाफ़ा आसानी से कमा सकते हैं। ढाई एकड़ ज़मीन में गोभी की खेती में डेढ़ लाख रुपये तक का खर्च आता है। वहीं फ़सल तैयार होने दो गुना से भी ज़्यादा मुनाफा होता है। वह 1975 से ही गोभी की खेती करते आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+