बिहारः हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो किया शेयर, पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार
Woman arrest for FB post वैशाली। बिहार के वैशाली ( vaishali ) जिले की किरण यादव को फेसबुक ( facebook ) पर भड़काऊ पोस्ट ( provocative post ) डालने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नगर थाना की पुलिस ने किरण यादव ( kiran yadav ) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरअसल, वैशाली जिला के रसूलपुर गांव की रहने वाली किरण यादव फेसबुक क्वीन के नाम से जानी जाती हैं।

किरण यादव ने फेसबुक पर एक भड़काऊ विवादित पोस्ट डाल कर पुलिस की नींद उड़ा दी। उसके बाद नगर थाना में किरण यादव के विरुद्ध FIR दर्ज की गई और किरण यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। नगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र से किरण यादव को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।
जहां से किरण यादव को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि 2 दिसंबर 2020 को किरण यादव ने हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया था। उऩका पोस्ट वायरल हुआ, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
वहीं किरण यादव ने कहा कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि आखिर क्यों उन्हें गिरफ्तार किया गया है। फेसबुक पर उनकी पहले वाली आईडी को डिलीट करवा दी गई है इसके बाद नई आईडी बनाई है, जिसमें उन्होंने भगवान राम के बारे में कुछ टिप्पणी की थी।
बहरहाल हाजीपुर सदर SDPO राघव दयाल ने बताया कि दो दिसंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द बोले गए थे। वीडियो में अगड़ा-पिछड़ा, हिंदू-मुस्लिम जैसी तमाम भड़काऊ बातें की गई हैं।
साथ ही अगड़ी जातियों को मुस्लिमों से डरने की बात कही गई थी। पोस्ट में धार्मिक विद्वेष व जातिवाद फैलाने की बात कही गई। इस तरह के पोस्ट कर के किरण यादव ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिस रची थी। लेकिन वैशाली पुलिस ने तुरंत जांच-पड़ताल के बाद चांदपुरा की रहने वाली किरण यादव को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications