Vaishali Encounter News: पुलिस कस्टडी से भाग रहे हत्यारोपी का एनकाउंटर, जानिए पूरा मामला
Bihar Vaishali Encounter News: बिहार के वैशाली ज़िले में यूपी के 'योगी मॉडल' की तरह कार्रवाई का मामला सामने आया है। जहां पुलिस की कस्टडी से भाग रहे हत्यारोपी को पुलिस ने ढेक कर कर दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है।
वैशाली ज़िले में बदमाशों ने पुलिसकर्मी की गोली मार दी, घायल सिपाही को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुछ संदिग्ध युवकों को चेकिंग के लिए पुलिस ने रोका, उन्होंने ताबड़तोड़ फ़ायरिंग शुरू कर दी।

बदमाशों की फायरिंग में सिपाही अमिताभ कुमार गोली लगने से ज़ख्मी हो गए। इलाज के उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के क्रम में वह ज़िंदगी की जंग हार गए। मुंगेर जिला के रहने वाले सिपाही की मौत के बाद से पुलिसकर्मियों में काफी नाराज़गी थी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अपराधियों को काबू कर पुलिस बदमाशों को थाने ले जा रही थी, इसी दौरान बदमाश छलांग लगाकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सराय इलाके में पुलिस की टीम गाड़ी चेकिंग कर रही थी।
पुलिस की टीम ने जब बाइक रोकी तो एक बदमाश भागने लगा, इसी क्रम में बीएमपी जवान अमिताभ
कुमार भी पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ गए। वहीं बदमाश ने पलट कर लगातार चार गोली चलाई, जिसमे अमिताभ कुमार को गोली लग गई। वह वहीं बेसुध होकर गिर गए।
फ़ायरिंग कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं एक अन्य फरार बदमाश को पुलिस ढूंढ रही है। एएसआई संजय कुमार के साथ सिपाही अमिताभ कुमार गश्त करने के दौरान ही यह हादसा हुआ है। वहां कई और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। पुलिस ने इस घटना में शामिल बदमाशों का 3 घंटे के अंदर ही एनकाउंटर कर मार गिराया।












Click it and Unblock the Notifications