Vaibhav Suryavanshi: बिहारी बाबू को बिग कांग्रेट्स,अंतर्राष्ट्रीय कलाकार ने युवा क्रिकेटर की बनाई अनोखी तस्वीर

Vaibhav Survanshi, Peepal Leaves Art: बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 28 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं।

विश्व स्तर पर वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा हो रही है। इसी क्रम में बिहार के मशहूर अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार ने मधुरेंद्र ने अपनी नवीनतम कृति 14 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी को समर्पित की। मधुरेंद्र को तारीफ में लिखा कि 'बिहारी बाबू को बिग कांग्रेट्स'। यह सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

Vaibhav Suryavanshi Viral Photos

मधुरेंद्र ने दुनिया के सबसे छोटे 3 सेमी के पीपल पत्तों पर वैभव सूर्यवंशी की तस्वीर तैयार की गई है। वनइंडिया हिंदी से बात करते हुए मधुरेंद्र ने बताया कि पांच घंटे से ज़्यादा मेहनत लगी, एक तेज़ तेज ब्लेड के चित्र बनाते हुए युवा क्रिकेटर को हार्दिक बधाई दी।

अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में जिस तेजी से अपना दबदबा बनाया है, उसने न केवल टी-20 क्रिकेट में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज शतक लगाने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है, बल्कि बिहार के लोगों में भी गर्व की भावना पैदा की है।

इस शानदार प्रदर्शन की सराहना एक अद्वितीय उपलब्धि के रूप में की जा रही है, जिसने उन्हें पूरे देश में सुर्खियों में ला दिया है। जैसे ही सोशल मीडिया पर उनकी रिकॉर्ड-तोड़ पारी की खबर फैली, इसने भारतीय क्रिकेट परिदृश्य में एक नए सितारे के उदय को उजागर किया। वहीं अपने कलात्मक प्रयासों से परे, मधुरेंद्र कुमार ने युवाओं के लिए अपनी चिंता व्यक्त की।

मधुरेंद्र ने जीवन में सकारात्मक और रचनात्मक पथ अपनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने किशोरों और युवा वयस्कों में मादक द्रव्यों के सेवन की चिंताजनक प्रवृत्ति की ओर इशारा किया, और उन्हें वैभव सूर्यवंशी जैसे लोगों से प्रेरणा लेने की वकालत की। मधुरेंद्र का स्पष्ट संदेश है कि युवाओं को वैभव सूर्यवंशी जैसे रोल मॉडल को अपनाना चाहिए, जो कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के माध्यम से ऊंचाइयों तक पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+