upendra kushwaha : नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून को उपेंद्र कुशवाह ने बताया 'असफल', कही ये बड़ी बात
upendra kushwaha जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी ही सरकार की नीति पर सवाल खड़े किए हैं। उपेंद्र कुशवाह ने बिहार में की गई शराबबंदी को असफल करार दिया है। जेडीयू नेता ने कहा कि, शराबबंदी वाले बिहार में 'शराबबंदी' सफल नहीं है। सिर्फ सरकार के कहने से शराबबंदी सफल नहीं हो जाती।

वैशाली जिले के महुआ स्थित एक गांव में मीडिया से बातचीत करते हुए उपेंद्र कुशवाह ने कहा कि, बिहार में शराबबंदी सफल नहीं है। सिर्फ सरकार के कहने से शराबबंदी सफल नहीं हो जाती। शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जनता को सहयोग करना होगा। जब तक जनता नहीं चाहेगी तब तक शराबबंदी सफल नहीं होगी। अभी के हालात तो आप जानते ही हैं।
जेडीयू नेता ने साफ तौर पर कहा कि, शराबबंदी से समाज को बहुत फायदा हुआ है। ये जितना सफल होगी, उतना ही और लोगों को फायदा होगा। कुशवाहा के बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी होने लगी है। शराबबंदी कानून को लेकर कुशवाहा के बयान पर कांग्रेस ने भी सहमति व्यक्त की है। कांग्रेस के असित नाथ तिवारी ने कुशवाहा के बयान से सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी का कानून अच्छा तो है, लेकिन यह पुलिस के कारण विफल है।
इतना ही नहीं उपेंद्र कुशवाहा ने माना कि बिहार में अपराध हो रहे हैं, लेकिन साथ ही दावा किया कि इसके रोकथाम के लिए पुलिस प्रयास भी कर रही है। मीडिया ने जब उनसे गुजरात चुनावों को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि, कुशवाहा ने यह भी कहा कि गुजरात चुनाव में पार्टी चुनाव लड़ेगी। आपको बतातें चलें कि उपेंद्र कुशवाह को नीतीश के करीबी नेताओं में से एक माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications