Bihar में 'अजब ग़ज़ब चोरी', मोबाइल का Signal गायब होने पर हुआ चोरी का ख़ुलासा
Bihar में अजब-ग़ज़ब चोरी के कारनामे सामने आते रहते हैं, कभी रेल इंजन चोरी, कभी सड़क की चोरी हो जाती है। कहीं मोबाइल टॉवर, तो कहीं टॉवर से बैटरी चोरी हो जाती है।

Chapra News: बिहार के छपरा ज़िले मे चोरों की कारामात की वजह से एक टेलिकॉम कंपनी का सिग्नल ही गायब हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के बहरौली गांव (मशरख थाना क्षेत्र) में चोरों ने मोबाइल टॉवर में लगी बैटरी को ही चुरा लिया। इस वजह से गांव में एयरटेल उपभोक्ताओं का नेटवर्क ही गायब हो गया। ग्रामीणों ने जब कंपनी को नेटवर्क गायब होने की शिकायत दी।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद कंपनी ने जांच करने के लिए इंजीनियर को भेजा। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो होश ही उड़ गए। मोबाइल टॉवर की 24 बैटरी चोरी हो गई थी। बैटरी चोरी होने की वजह से मोबाइल टॉवर ठप पड़ा और लोगों को सिग्नल खराब होने की समस्या से जूझना पड़ रहा था। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि दशरथ सिंह के ज़मीन पर मोबाइल टॉवर लगाया गया है, लेकिन मोबाइल टॉवर की हिफाजत के लिए ना तो गार्ड थे, ना ही सुरक्षा के लिए काई कर्मी था।
मोबाइल टॉवर की देख रेख के लिए कोई नहीं था, चोरों ने इसी का फायदा उठाते हुए बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मशरक थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। नेटवर्क खराब होने की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे कंपनी के कर्मी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। ग़ौरतलब है कि मशरक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मोबाइल टॉवर में लगी बैट्री चोरी का मामला पहले भी आ चुका है।
ग्रामीणों की मानें तो चोर सुनसान इलाके में लगे मोबाइल टॉवर से बैटरी की चोरी करते हैं। ज्यादातर चोरी सुनसान इलाके में ही हुई हैं। पुलिस को कई बार चोरी की शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है। राजेश कुमार (मशरक थाना अध्यक्ष) ने कहा की मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Bihar News: मां के ऑपरेशन के दौरान कंपाउंडर से हुआ प्रेम, शादी होने के बाद युवक हुआ फरार












Click it and Unblock the Notifications