बिहार: ईद के मौके पर तेज धमाके से दहला नालंदा, FSL की टीम को मिले अहम सुराग

Nalanda Bomb Blast: ईद के मौके पर बिहार के नालंदा में तेज धमाके से हड़कंप मच गया। इस धमाके में दो लोग जख्मी हुए हैं।

Nalanda Bomb Blast

बिहार के नालंदा जिले में ईद के मौके पर बम धमाके की खबर से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस विस्फोट में दो लोगों के जख्मी होने की खबर है। घटना पहाड़पुरा मोहल्ला की है।

धमाके की सूचना के बाद आनन-फानन में डीएम शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा मय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। आशंका जाहिर की जा रही है कि बम बनाने के दौरान यह धमाकेदार विस्फोट हुआ है।

बम बनाने के दौरान ब्लास्ट!

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टि यह विस्फोट नशाखोरों की करतूत मानी जा रही है। फिर भी पुलिस प्रशासन ने मामले को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया है। इधर, लोगों की मानें तो उनका कहना है कि कुछ लोग बम बना रहे थे, इसी दौरान ब्लास्ट हो गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया है, जिसके बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। इधर सीसीटीवी फुटेज की जांच में हल्का धुआं दिखाई दे रहा है।

पुलिस प्रशासन अलर्ट

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कुछ लोग बम बना रहे थे, इसी दौरान धमाका हो गया, जिसके बाद जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इधर, विस्फोट की घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मामले को लेकर सघन अनुसंधान चल रहा है।

फिलहाल घटनास्थल पर बम बनाने का किसी तरह का निशान नहीं मिले है, लेकिन डब्बा, कांटी, धागा, कैंची घटनास्थल पर मिला, जिससे मामला संदेह के घेरे में आ गया है।

FSL की टीम को मिले अहम सुराग

Recommended Video

      Shahrukh Khan ने Mannat के बाहर आकर दी Eid की बधाईयां, Salman Khan भी नहीं रहे पीछे | वनइंडिया हिंदी

      मौके पर पहुंची एफएसएल पटना की टीम घटना स्थल का बारीकियों से जांच की।टीम जांच के दौरान घटनास्थल से कई अहम सुराग अपने साथ जांच के लिए अपने साथ ले गई है। एफएसएल जांच अधिकारी ने कहा कि मौके पर से कई अहम साक्ष्य मिले हैं जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+