बिहार: घर से फरार होकर दो लड़कियों ने मंदिर में रचाई शादी
बिहार में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक 22 साल की लड़की ने 17 साल की लड़की से प्रेम किया और दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली।
पटना। लड़के को लड़की से प्रेम होने और घरवालों से बगावत कर शादी रचाने की बात अक्सर सुनी जाती है पर बिहार के वैशाली में एक लड़की को नाबालिग लड़की से प्रेम हो गया। फिर घरवालों से बगावत कर शादी की और वे घर से फरार हो गए। लड़की के घर से गायब होने की जानकारी थाने में दी गई तथा अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जाने लगी।
Read Also: VIDEO: हत्यारे मां-बाप के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने पहुंचा 8 साल का बच्चा
दोनों लड़कियों की कहानी सुन पुलिस के उड़े होश
पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि दोनों लड़की अचानक थाने पहुंची और अपनी अजब प्रेम की गजब कहानी सुनाते हुए कहां कि अब हम दोनों पति पत्नी हैं। दोनों लड़की की प्रेम कहानी सुनने के बाद थाने में उपस्थित सभी पुलिसवालों के होश उड़ गए।
मंदिर में शादी कर घर से फरार
मिली जानकारी के अनुसार दो लड़कियों का आपस में शादी करने का मामला बिहार के वैशाली जिले में प्रकाश में आया है जहां जिले के बिदुपुर की रहने वाली दोनों लड़की की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने हमेशा साथ रहने के लिए शादी करने का फैसला लिया। 22 साल की सीता और 17 साल की गीता ने मंदिर में शादी कर ली और फरार हो गईं।
पुलिस हिरासत में दोनों लड़कियां
उधर दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी का अपहरण हो जाने का मामला नजदीकी थाने में दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी करती रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अचानक दोनों लड़की थाने पहुंची और अपनी प्रेम कहानी सुनाई । जिसे सुनने के बाद पुलिस ने सीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दुल्हन बनी 17 साल की नाबालिग लड़की का मेडिकल चेकअप करवाते हुए रिमांड होम भेज दिया गया।
{promotion-urls}
Read Also: क्या हुआ जब 97 साल के बुजुर्ग के साथ डेट पर गई 28 साल की लड़की