त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप लड़ चुका है बिहार विधानसभा का चुनाव, पहले भी खाई है जेल की हवा

मनीष कश्यप का पूरा और असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है। उसके पिता का नाम उदित कुमार तिवारी है। उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद यूट्यूब के लिए वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

मनीष कश्यप

Manish Kashyap: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बेतिया जिले के जगदीशपुर पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया है। उसके कुछ ट्वीट्स के बाद बिहार और तमिलनाडु में बवाल मच गया। रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार पुलिस और EOU के दबाव में मनीष कश्यप ने सरेंडर किया है। फिलहाल EOU यूट्यूबर से पूछताछ कर रही है। तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों के लिए भ्रामक वीडियो को प्रसारित करने के मामले में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद उसने सच तक न्यूज के संचालक और यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सरेंडर कर दिया है। बिहार पुलिस ने उसके चार बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया है।

मनीष कश्यप का पूरा नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी

मनीष कश्यप का असली और पूरा नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है। लेकिन वह अपने नाम के पीछे कश्यप लगाता है। चुनाव आयोग को उसने दिए गए एफिडेविट में त्रिपुरारी कुमार तिवारी नाम बताया है। उनके पिता का नाम उदित कुमार तिवारी है, जो भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी माता का नाम मधु है, जो गृहणी हैं।

Recommended Video

    Manish Kashyap Surrendered: कुर्की के डर से क्या डर गया मनीष कश्यप, किया सरेंडर | वनइंडिया हिंदी

    मनीष अपने नाम के पीछे लगाता है कश्यप

    मनीष कश्यप साल 2020 बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। उसने निर्दलीय से चुनाव लड़ा था। उसने बिहार के चनपटिया विधानसभा सीट से इलेक्शन लड़ा था। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उसने अपना नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी बताया है। लेकिन वह मनीष कश्यप लिखता है, कही-कहीं सिर्फ मनीष ही लिखता है।

    खुद को लिखता है 'सन ऑफ बिहार'

    यूट्यूबर मनीष कश्यप का जन्म 9 मार्च 1991 को बिहार के पश्चिम चंपारण के डुमरी महनवा गांव में हुआ था। मनीष कश्यप खुद को 'सन ऑफ बिहार' लिखता है।

    इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है

    मनीष ने अपनी शुरुआती शिक्षा गांव से ही प्राप्त की है। उसने साल 2009 में 12वीं पास किया था। मनीष ने साल 2016 में पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके दो साल बाद यानी 2018 को यूट्यूब चैनल बना लिया और इसके लिए वीडियो बनाने शुरू कर दिए।

    कई मामलों में जा चुका है जेल

    ऐसा नहीं है कि मनीष कश्यप पहली बार गिरफ्तार हुआ है। 2019 में भी यूट्यूबर गिरफ्तार हो चुका है और जेल की हवा खा चुकी है। मनीष कश्यप का विवादों से पुराना नाता है। कई मामलों में जेल जा चुका है। 2019 में पश्चिम चंपारण में महारानी जानकी कुंवर अस्पताल परिसर में मूर्ति क्षतिग्रस्त मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इसके बाद जेल भी गया है। इस मामले को लेकर उसने कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। मनीष कश्यप पर केवल बेतिया में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा 5 मामलों में चार्जशीटेड भी हैं।

    यह भी पढ़ें- 'सरेंडर नहीं करूंगा, लड़ूंगा', कहने वाले यूट्यूबर मनीष कश्यप आखिर खुद क्यों पहुंच गए थाने, किस बात का था डर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+