बिहारः तेजस्वी और उनकी पत्नी को किन्नरों ने दिया आशीर्वाद, नेग के तौर पर मिले 15 हजार रुपये
पटना। तेजस्वी यादव इन दिनों अपनी पत्नी के साथ मां राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर रह रहे हैं। इस दौरान उनकी पार्टी के विधायक व समर्थक मिलने आ रहे हैं और नई नवेली दुल्हन को आशीर्वाद दे रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को तेजस्वी और उनकी पत्नी राजेश्वरी को आशीर्वाद देने के लिए किन्नरों का एक समूह आवास पर पहुंचा। किन्नरों के समूह ने वर और वधू को आशीर्वाद दिया। वहीं तेजस्वी यादव के लिए ये भी कामना की कि वह जल्द से जल्द सीएम बनें। किन्नरों को इस दौरान लालू परिवार ने सत्कार किया, उन्हें खाना खिलाया और 15 हजार रुपये का नेग दिया।

Recommended Video
किन्नरों ने पहले आवास के बाहर ही बधाई गीत गाया और नाचने लगे। बाद में उन्हें राबड़ी आवास के अंदर भी बुलाया गया। जहां खुद राबड़ी देवी के सामने उन्होंने नाच-गाना किया और बधाई भी दिया। हालांकि पहले जब उन्हें काफी देर तक आवास के बाहर रुकना पड़ा तो कुछ नाराजगी भी जताई। वहीं राबड़ी आवास में जब वो पहुंचे तो राबड़ी देवी ने वीडियो कॉल कर लालू प्रसाद यादव को भी दिखाया। इस दौरान किन्नरों ने वीडियो कॉल पर ही लालू यादव से कहा कि हमारे सीएम तो आप ही हैं।
वहीं तेजस्वी यादव के समर्थक पूरे पटना और आसपास के इलाकों में पोस्टर लगाकर जाति-धर्म के बंधन से ऊपर उठकर शादी करने को एक बड़ा काम बताया है। तेजस्वी यादव के एक समर्थक और राजद के प्रदेश महासचिव ने पटना में पोस्टर लगाया है। उन्होंने अपने पोस्टर में लिखा है कि प्रेम, दोस्ती, साझेदारी, बराबरी, स्नेह बना रहे और बढ़ता रहे। आप दोनों ने जाति-धर्म के बंधन को तोड़ते हुए प्रेम विवाह कर लोहिया जी की रोटी और बेटी के बीच संबंध बनाने के सपने को साकार कर देश को एक खूबसूरत मैसेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications