बिहार: बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के गुजरते हुए दो हिस्सों में टूटी पटरी
बक्सर। बिहार के बक्सर में एक बड़ा रेल हादसा होत-होते बच गया। यहां ट्रेन जब ट्रैक से गुजर रही थी तो पटरी टूट गई। पटरी टूटकर दो हिस्सों में बंट जाने के बावजूद राहत की बात ये रही कि ट्रेन पटरी ने नहीं उतरी और बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन के ड्राइवर ने भी इस दौरान सूझबूझ का परिचय दिया और पटरी टूटने का अहसास कर इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे ट्रेन रुक गई। घटना गुरुवार सुबह की है। पटरी से 13049 हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस गुजर रही थी।

दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, पटना-मुगलसराय ट्रेन बक्सर-चौसा के स्टेशनों के बीच 76 सी क्रॉसिंग गेट के पास हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान पटरी टूट गई। जिस वक्त पटरी टूटी ट्रेन का ज्यादातर हिस्सा गुजर चुका था। ट्रेन की आखिरी दो-तीन बोगी जब ट्रैक से गुजर रही थी तो पटरी टूट गई इससे तेज झटका लगा लेकिन ट्रेन सुरक्षित निकल गई। चालक ने ट्रेन रोककर स्टेशन प्रबंधक को दी। जिसके बाद ट्रैक की मरम्मत कराई गई। इससे कुछ देर के लिए ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ, यहां लूप लाइन से ट्रेनों को गुजारा गया।
खबर के मुताबिक सुबह करीब साढ़े पांच बजे हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन जब ट्रैक से गुजरी तो ये हादसा हुआ। अच्छा ये रहा कि 76सी गेट के पास अगले स्टेशन पर स्टॉपेज की वजह से ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जब तक ट्रैक की मरम्मत होने में दस घंटे लगे लेकिन तब तक लूप लाइन से ट्रेनों को गुजारा गया। इससे ट्रेनों के परिचालन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications