Bihar Top News: CM पर भड़के पप्पू, गिरते लिंगानुपात पर सरकार सख़्त, 1 क्लिक में पढ़िए बिहार की बड़ी ख़बरें

Bihar Big News: बिहार में हो रही विभिन्न घटनाओं पर वन इंडिया हिंदी आपके लिए लाया है, एक क्लिक में प्रदेश की बड़ी हलचल की जानकारी। बिहार की प्रमुख ख़बरों की संक्षेप में जानकारी के लिए जुड़े रहें। राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर अपराध जगत तक बिहार की बड़ी ख़बर एक क्लिक में पढ़ें।

बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। उन्होंने इंजीनियरिंग में अव्वल रहने वाले छात्रों को डिग्री, मेडल और लैपटॉप प्रदान किए। वहीं विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई एक लघु फिल्म भी मुख्यमंत्री को दिखाई गई। इसके अलावा, कार्यक्रम के दौरान बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की एक पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया।

Top News Pappu angry at CM government strict on falling sex ratio big news of Bihar in 1 click

CM नीतीश पर भड़के पप्पू यादव
पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बीपीएससी परीक्षा विवाद सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अब बिहार में नीतीश कुमार का शासन नहीं बल्कि अधिकारियों का शासन है। माफिया सरकार को पीछे से चला रहे हैं, बिहार में अब नीतीश राज नहीं बल्कि अफसर राज है।

RCP सिंह किसके साथ
एनडीए या महागठबंधन के साथ गठबंधन के प्रस्ताव पर आरसीपी सिंह ने कहा कि दोनों ही विकल्प खुले हैं। किसी भी पक्ष के साथ गठबंधन करने पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि, मैं पूरी तरह से तैयार हूं। दोनों ही पक्ष बेहतर हैं। जब 'आसा' मजबूत हो जाएगी, तब देखेंगे कि कौन हमें योग्य समझता है। फिर हम सोच-समझकर गठबंधन पर फैसला करेंगे।

गिरते लिंगानुपात पर सरकार सख़्त
बिहार सरकार राज्य में जन्म के समय लिंगानुपात (एसआरबी) में गिरावट से बेहद परेशान है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की हाल ही में जारी स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) रिपोर्ट के अनुसार, बिहार सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है।

सरकार कन्या भ्रूण हत्या से निपटने के लिए सख्त कानून लागू करने की योजना बना रही है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने इस मुद्दे की गंभीरता को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, हम कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और समाज में बेटियों की स्थिति सुधारने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

शादी के दस दिन बाद दुल्हन फरार
मुजफ्फरपुर में एक दुल्हन अपनी शादी के महज दस दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई। वह अपने साथ आठ लाख के जेवर और दो लाख की नकदी लेकर फरार हो गई। दूल्हे ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करे आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+