Bihar Today: आज रीगा रोड से शुरू होगी 'वोटर अधिकार यात्रा', मोतिहारी होते हुए पहुंचेगी पश्चिमी चंपारण
Bihar Hindi News Today- 28 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की बात हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 28 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।

अचानक बदला यात्रा का प्लान!
बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के नेताओं की वोटर अधिकार यात्रा के समापन प्लान में बदलाव किया गया है। यात्रा का समापन एक सितंबर को राजधानी पटना में एक बड़ी रैली के साथ होना था, लेकिन अब रैली की जगह पदयात्रा निकाली जा सकती है। दरअसल, पटना जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी है। प्रशासन की इस अनिर्णयात्मक स्थिति ने कांग्रेस की योजना पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आज रीगा रोड से होगी 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत
28 अगस्त को 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत रीगा रोड से होगी। इसके बाद काफिला सीतामढ़ी से होते हुए मोतिहारी पहुंचेगा और फिर वहां से होकर पश्चिमी चंपारण की ओर बढ़ेगा।
बिहार चुनाव: आज अधिकारियों की होगी ट्रेनिंग
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पटना जिले में प्रतिनियुक्त 563 सेक्टर पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराने हेतु 28 अगस्त को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी किया है।
दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन
औरंगाबाद में 28 और 29 अगस्त को दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भारत रत्न मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर किया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन यानी 28 अगस्त को शहर के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खिलाड़ियों के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 29 अगस्त को प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ-साथ शहर के पुराने और सीनियर खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 'मेजर ध्यानचंद सम्मान" प्रदान कर खेलों में उनके योगदान को याद किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications