Bihar Today: आज पूर्णिया से नरपतगंज पहुंचेगी 'वोटर अधिकार यात्रा', पटना में होगा स्टार्ट-अप समिट 2025
Bihar Hindi News Today- 24 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की बात हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 24 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।
वोटर अधिकार यात्रा: 24 अगस्त का कार्यक्रम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा 24 अगस्त को खुदकीबाग, पूर्णिया से शुरू होगी। इसके बाद यह यात्रा चांदनी चौक, अररिया होते हुए नरपतगंज तक पहुंचेगी। इस दिन यात्रा का रूट सीमांचल के उन इलाकों से होकर गुजरेगा, जहां बड़ी संख्या में लोग सीधे तौर पर इस अभियान से जुड़ेंगे।

एनडीए का विधानसभा सम्मेलन
बिहार में महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा के बीच एनडीए ने भी अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। एनडीए का विधानसभा सम्मेलन 23 अगस्त से शुरू हुआ, जोकि आज 24 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान अलग-अलग विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पटना में स्टार्ट-अप समिट 2025
बिहार में रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत 24 अगस्त 2025 को पटना के रविन्द्र भवन में स्टार्ट-अप समिट 2025 का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा और इसका उद्घाटन राज्य के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे।
युवाओं को मिलेगा नया मंच
इस अभियान का उद्देश्य बिहार में उद्यमिता की एक नई क्रांति लाना है, ताकि राज्य के युवाओं को नौकरी के लिए बाहर न जाना पड़े। इसके ज़रिए प्रदेश में ही अधिकाधिक रोजगार और अवसर पैदा करने पर फोकस किया जाएगा।
बिहार NEET UG काउंसलिंग 2025
बिहार NEET UG काउंसलिंग 2025 के पहले चरण (Round 1) का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 24 अगस्त 2025 को आधिकारिक वेबसाइट [bceceboard.bihar.gov.in (http://bceceboard.bihar.gov.in) पर जारी होगा। उम्मीदवार 24 से 28 अगस्त तक अपना अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद 26 से 28 अगस्त 2025 तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications