Bihar Today: बिहार में आज बरारी से पूर्णिया तक वोटर अधिकार यात्रा, एनडीए का विधानसभा सम्मेलन

Bihar Hindi News Today- 23 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की बात हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 23 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।

वोटर अधिकार यात्रा: 23 अगस्त का कार्यक्रम: बरारी से पूर्णिया तक सफर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा 23 अगस्त को बरारी और कुर्सेला से निकलकर कोढ़ा व कटिहार होते हुए पूर्णिया पहुंचेगी। इस दौरान यात्रा अलग-अलग इलाकों से गुजरते हुए जनसमर्थन जुटाएगी और शाम तक पूर्णिया में लोगों को संबोधित किया जाएगा।

today news hindi 23 august

अखिलेश यादव भी यात्रा में होंगे शामिल
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को बताया कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 28 अगस्त को बिहार के सीतामढ़ी में 'मतदाता अधिकार यात्रा' में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और महागठबंधन के अन्य नेताओं के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में अखिलेश यादव की भागीदारी 'वोट चोरी के खिलाफ जन आंदोलन' को और मजबूत करेगी।

वोटर अधिकार यात्रा के बीच NDA ने तेज की चुनावी तैयारियां
बिहार में महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा के बीच एनडीए ने भी अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। एनडीए का विधानसभा सम्मेलन 23 अगस्त से 24 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान हर दिन 14 विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए 14 अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।

सात चरणों में पूरा होगा सम्मेलन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि यह सम्मेलन सात चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में 42 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में भी 42 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन होंगे। इस तरह कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए एनडीए अपने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+