Bihar Today: बिहार में आज से शुरू होगा राजस्व महा-अभियान, डिप्टी CM वन्दे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

Bihar Hindi News Today- 16 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की बात हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 16 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।

राजस्व महाभियान: 16 अगस्त से 20 सितंबर तक
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व महाभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। यह विशेष अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा। हर कैंप में 10 टेबल होंगे और 10 विशेष सर्वेक्षण अमीन लैपटॉप और इंटरनेट डोंगल के साथ मौजूद रहेंगे। ये मौके पर ही रैयत का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर और आवेदन की विषयवस्तु जैसे संक्षिप्त डाटा दर्ज करेंगे।

today news hindi 16 august

ऑनलाइन प्रोसेस और पोर्टल का इस्तेमाल
मोबाइल नंबर लेने का उद्देश्य आवेदन का ऑनलाइन निबंधन करना है। परिमार्जन के आवेदन 'परिमार्जन प्लस' पोर्टल पर और नामांतरण/बंटवारा के आवेदन 'म्यूटेशन प्लस' पोर्टल पर प्रोसेस होंगे। शिविरों में शुरुआती एंट्री के बाद बाकी कार्य महाभियान अवधि में या तुरंत बाद केंद्रीकृत रूप से किया जाएगा। सभी भौतिक आवेदनों को बंडल बनाकर तिथि, शिविर का नाम और कुल संख्या के साथ शिविर प्रभारी को सौंपा जाएगा।

जमालपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत
16 अगस्त से जमालपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होगा। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मुंगेर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन जमालपुर स्टेशन से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। यह सप्ताह में 6 दिन (शुक्रवार छोड़कर) चलेगी।

बिहार में येलो अलर्ट, 19 जिलों में तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 16 अगस्त के लिए बिहार के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, इन जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ये जिले अलर्ट पर
सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई। आधे बिहार में कोई अलर्ट नहीं है।

बिहार में 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा
NSUI ने घोषणा की है कि 17 अगस्त से बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत होगी। यह यात्रा 16 दिनों में 1300 किलोमीटर का सफर तय करेगी और पूरे बिहार को जोड़ेगी। संस्था ने लोगों से इसमें शामिल होकर लोकतंत्र और अपने पहले संवैधानिक अधिकार - मतदान के अधिकार - की रक्षा में योगदान देने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+