Latest Hindi News: बिहार न्यूज, 3 July: बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग की लास्ट डेट आज, 23 जिलों में येलो अलर्ट
Bihar Today: बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में चल रही हलचल हो या मुख्यमंत्री (CM Bihar) और मंत्रिमंडल के बड़े फैसले, पंचायत स्तर से लेकर राजधानी पटना तक के विकास कार्य (Development Projects in Bihar) हों या नई सरकारी योजनाएं (Government Schemes in Bihar), रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था से जुड़े फैसले हों या जनता से सीधे जुड़े जन कल्याण कार्यक्रम (Welfare Schemes)- 'बिहार टुडे' में आज 3 जुलाई को जानिए हर बड़ा अपडेट।
बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2025 की अंतिम तिथि आज
बिहार पॉलिटेक्निक एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए जरूरी अलर्ट है। BCECEB (बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड) द्वारा 27 जून 2025 से DCECE 2025 PE काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आधिकारिक वेबसाइट पर चॉइस फिलिंग का लिंक एक्टिव है। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को अपनी पसंद की सीट भरनी है, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं और चयनित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। चॉइस फिलिंग और रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2025 है।

राजद का फोकस: बूथस्तर पर ट्रेनिंग 3 जुलाई को
राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने बिहार में आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। 3 जुलाई को राज्यभर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथस्तरीय पदाधिकारियों को मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका निर्णय सोमवार को प्रखंड अध्यक्षों और प्रधान महासचिवों की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि किसी भी गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर कार्यकर्ता को सतर्क रहना होगा।
BSEB 11वीं एडमिशन 2025: अंतिम तिथि 3 जुलाई
बिहार बोर्ड (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए 11वीं में एडमिशन की लास्ट डेट को बढ़ा दिया है। अब पहली मेरिट लिस्ट में चयनित स्टूडेंट्स 3 जुलाई 2025 तक अपने आवंटित स्कूलों में एडमिशन ले सकते हैं।
पहले यह विंडो 4 जून से 10 जून तक खुली थी, जिसे पहले 28 जून और अब 3 जुलाई तक एक्सटेंड कर दिया गया है। यह मौका उन छात्रों के लिए अहम है, जो अब तक दाखिला नहीं ले सके थे।
बिहार के 23 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 जुलाई को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, पटना, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और पश्चिम चंपारण शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications