Bihar News: मेडल लाने वाले आवेदन करें उन्हें सरकारी नौकरी दी जाएगी- तेजस्वी यादव, उप मुख्यमंत्री

Bihar News: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष विपक्ष के नेता सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में बिहार सरकार के मंत्री भी विभिन्न योजनाओं को अमलीजामा पहनाते हुए सियासी माइलेज लेने की कोशिश कर रहे हैं।

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी मीडिया से मुखातिब होते हुए खेल कोटे से सरकारी नौकरी देने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने एक योजना लाइ थी 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ'। इस योजना के तहत खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी।

Those who bring medals should apply for bihar government jobs- Tejashwi Yadav, Bihar News

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि खेल नीति के तहत मेडला लाने वाले खिलाड़ियों को BDO और इंस्पेक्टर तक की नौकरी मिल रही है। शनिवार को तेजस्वी यादव ने पटना में कहा कि बिहार सरकार ने खेल नीति की शुरुआत की थी।

खेल नीति के तहत मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को नौकरी दी जा रही है। मेडल लाने वाले जिन खिलाड़ियों ने आवेदन किया था, वह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुछ खिलाड़ियों को BDO और इंस्पेक्टर की नौकरी भी मिल रही है।

रवींद्रन शंकरन (महानिदेशक, बिहार राज्य खेल विकास प्राधिकरण) ने बताया कि खेल नीति के तहत शुरुआत की गई योजना का नाम 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' है। खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी के लिए भर्ती की ये नई प्रक्रिया है।

इस योजना के तहत मेडल लाने वाले खिलाड़ी अपनी जानकारी वेब पोर्टल के ज़रिए विभाग को दे सकते हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि के मुताबिक उन्हें उस ग्रेड की नौकरी मिलेगी। फिलहाल अभी पैरा एशियन खेल में गोल्ड मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को हम लोग BDO पद पर नौकरी दे रहे हैं।

'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना को लेकर खिलाड़ियों का कहना है कि यह सरकार द्वारा बहुत ही अच्छी पहल की गई है, लेकिन सभी खेलों के खिलाड़ियों को नौकरी मिले तब तो, सिर्फ़ पैरा एशियन खेल में पदक पाने वाले को नौकरी देने की बात सामने आई है।

ताइक्वांडो और विभिन्न खेलों में कई युवा खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि सभी खेलों में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी दे। सिर्फ़ चुनिंदा खेलों के खिलाड़ियों को नौकरी देना, अन्य खिलाड़ियों के लिए मायूसी की बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+