फॉर्म हाउस के नीचे बना हुआ था तहखाना, आती थी अजीबो गरीब आवाज़, जब पहुंची पुलिस तो उड़े होश
Munger Mini Gun Factory: बिहार का मुंगेर ज़िला एतिहासिक स्थलों के लिए तो मशहूर है ही, लेकिन एक और वजह से भी अपराधियों के बीच मशहूर है। वह है अवैध हथियार निर्माण, मुंगेर में अपराध जगत में इस्तेमाल किए जाने वाले हर प्रकार के अवैध हथियारों की तस्करी होती है, धड़ल्ले से निर्माण होता है।
ताज़ा मामला मुंगेर के बनैली (टेटिया बम्बर थाना क्षेत्र) का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की, जब मामले से पर्दा उठा तो लोगों के होश उड़ गए। दरअसल सर्वेश कुमार के फॉर्म हाउस पर बकरी पालन किया जाता था। फॉर्म की आड़ में गोरख धंधा भी हो रहा था।

स्थानीय लोग जब भी उधर से गुज़रते तो अजीबो ग़रीब आवाज़ आती थी, जब फॉर्म हाउस में ताका झांकी करते तो कुछ पता नहीं चलता। जब लोगों के बीच इस बात की चर्चा हुई तो लोगों ने कहा कुछ तो गड़बड़ है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई कि बकरी फॉर्म हाउस की आड़ में कुछ ग़लत धंधा किया जा रहा है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फॉर्म हाउस पर छापेमारी की तो पाया कि वहां एक तहखाना है। जहां अवैध हथियारों का निर्माण हो रहा था, मिनी गन फैक्ट्री देख पुलिस भी हैरान रह गई। बाज़ाबते 5 कारीगर काम कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अवैध मिनी गन फैक्ट्री का मास्टरमाइंड सर्वेश कुमार भागने में कामयाब रहा, वहीं मिर्जापुर बरदह का रहने वाला सरगना मोहम्मद अंगूर भी फरार हो गया। दोनों में अवैध हथियार निर्माण की वजह से काफी पुरानी दोस्ती है। छापेमारी के दौरान पुलिस को 7 देसी पिस्तौल, 5 बेस मशीन, 5 पांच आधा बना हुआ पिस्तौल बरामद हुआ।
इसके अलावा 9 मैगजीन, 16 आधा बना हुआ मैगजीन,12 ज़िदा कारतूस, 6 मोबाइल और काफी तादाद में हथियार बनाने वाले सामान बरामद हुए। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि अवैध हथियार निर्माण करते धड़ाए आरोपियों के ख़िलाफ़ आर्म्स एक्ट के तहत टेटिया बम्बर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications